weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

  • Post author:

weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi
weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

 

1. शांति के लिए 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम बताइए?
Name the 2025 Nobel Prize winner for Peace?

a. डोनाल्‍ड ट्रंप
b. मारिया मचाडो
c. रोजर बिन्‍नी
d. इमैनुएल मैक्रों

Answer: b. मारिया मचाडो (वेनेजुएला में विपक्षी नेता) {अवॉर्ड क्‍यों मिला : लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के प्रयास के लिए}

ट्रंप को नहीं मिला नोबेल पीस प्राइज
– अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को मांगने पर भी नोबेल पीस प्राइज नहीं मिला।
– ट्रम्प बीते कई महीने से नोबेल की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन नोबेल कमेटी ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए नहीं चुना।

मारिया मचाडो बनी विजेता
– वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है।
– उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष किया है।
– नोबेल समिति ने कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत उम्मीद जगाती है।
– समिति ने कहा- लोकतंत्र ही स्थायी शांति की शर्त है। जब सत्ता हिंसा और डर के जरिए जनता को दबाने लगती है, तो ऐसे साहसी लोगों को सम्मान देना जरूरी हो जाता है।

मारिया मचाडो के बारे में
– इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग के रूप में काम किया, बाद में राजनीति में एंट्री ली।
– 2010 में उन्‍होंने नेशनल असेंबली (संसद) के लिए चुनाव लड़ा और सांसद बनीं। उन्‍होंने खुले तौर पर तानाशाही और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।
– 2014 में राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो की नीतियों की आलोचना करने पर संसद से सस्‍पेंड कर दी गई।
– 2023-24 में वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति पद की प्र‍मुख विपक्षी उम्‍मीदवार बनीं। सरकार ने उनकी उम्‍मीदवारी पर प्रतिबंध लगाया।
– 2024 चुनावों के दौरान विपक्षी उम्‍मीदवार एडमुंडो गोंजालेज का समर्थन किया।

शावेज का भाषण बंद कराकर दुनियाभर में मशहूर हुईं
– मचाडो दुनिया में पहली बार तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज का भाषण बंद करा दिया था। यह घटना 14 जनवरी 2012 की है।
– ह्यूगो शावेज संसद में 9 घंटे 45 मिनट का भाषण दे चुके थे। तभी मचाहो ने चिल्लाते हुए उन्हें ‘चोर’ कहा और लोगों की जब्त की गई संपत्ति को लौटाने को कहा।
– इसके जवाब में शावेज ने कहा कि वो बहस नहीं करेंगे क्योंकि वह इसके काबिल नहीं। यह घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई और माचाडो को एक साहसी विपक्षी नेता के रूप में स्थापित किया।

मचाडो को कई पुरस्कार मिल चुके
– 2025 में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने के लिए नोबेल पीस प्राइज मिला।
– 2024 सखारोव पुरस्कार: यूरोपीय संसद ने उन्हें और एडमुंडो गोंजालेज को लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह पुरस्कार दिया।
– 2024 वाच्लाव हावेल मानवाधिकार पुरस्कार: काउंसिल ऑफ यूरोप ने मानवाधिकारों के लिए उनकी मेहनत को सम्मानित किया।
– 2025 करेज अवॉर्ड: जेनेवा समिट फॉर ह्यूमन राइट्स ने उन्हें और गोंजालेज को यह पुरस्कार दिया।
– 2018 बीबीसी सम्मान: बीबीसी ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया।

अमेरिका ने नोबेल कमेटी पर पक्षपात का आरोप लगाया
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल नहीं मिलने पर अमेरिका ने पक्षपात का आरोप लगाया।
– व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स न्यूज एजेंसी को कहा कि नोबेल कमेटी ने एक बार फिर साबित किया कि वे शांति से ज्यादा राजनीति को तरजीह देते हैं।

ट्रम्प को नोबेल क्यों नहीं मिला?
– 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 थी।
– इस तिथि के बाद प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया गया।
– नामांकन की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होती है, और 31 जनवरी तक मिले नामांकनों को ही मान्य माना जाता है।
– ट्रम्प के 20 जनवरी 2025 को दोबारा राष्ट्रपति बनने के सिर्फ 11 दिन बाद नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन बंद हो गया था।
– इतने कम दिन में ट्रम्प के पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं था जिसके लिए उन्हें नोबेल मिलता।

—————
2. अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद पहली बार वहां के विदेश मंत्री ने UNSC से अनुमति के बाद अक्‍टूबर 2025 में भारत की यात्रा की, उनका नाम बताएं?
For the first time after the Taliban occupation of Afghanistan, the Foreign Minister of that country visited India in October 2025 after permission from the UNSC, what is his name?

a. हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा
b. हसन अखुंद
c. अब्दुल हकीम हक्कानी
d. आमिर खान मुत्ताकी

Answer: d. आमिर खान मुत्ताकी

– यह पहली बार है जब भारत ने आधिकारिक तौर पर 2021 में काबुल में सत्ता संभालने वाले तालिबान शासन के किसी नेता की मेजबानी की है।
– भारत में 9 अक्‍टूबर 2025 को उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया।

—————
3. संयुक्‍त राष्‍ट्र के किस अंग से छूट प्राप्‍त करने के बाद ही तालिबान शासित अफगानिस्‍तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत यात्रा कर सके?
Only after getting exemption from which organ of the United Nations, Taliban-ruled Afghanistan’s Foreign Minister Amir Khan Muttaki could visit India?

a. संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (UNGA)
b. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
c. संयुक्‍त राष्‍ट्र ट्रस्‍टशिप काउंसिल
d. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ)

Answer: b. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)

– यह पहली बार है जब भारत ने आधिकारिक तौर पर 2021 में काबुल में सत्ता संभालने वाले तालिबान शासन के किसी नेता की मेजबानी की है।
– भारत में 9 अक्‍टूबर 2025 को उनका गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया।
– उन्‍हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संकल्प समिति (Sanctions Committee) ने 30 सितंबर 2025 को यात्रा-प्रतिबंध (travel ban) से छूट की मंजूरी दी।
– इस छूट के तहत उन्‍हें 9 से 16 अक्टूबर 2025 के बीच भारत (नयी दिल्ली) की यात्रा करने की अनुमति मिली।
– वह 1996-2001 तक पिछली तालिबान सरकार में भी मंत्री थे।

UNSC से पर्मिशन मिलने का मतलब क्‍या है?
– वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की “प्रतिबंधित सूची” (Sanctions List) में शामिल हैं।
– वह तालिबान संगठन के सदस्य हैं, और तालिबान संगठन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने 1999 की संकल्प संख्या 1267 (Resolution 1267) के तहत आतंकवाद से जुड़े संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया था।
– इसलिए, तालिबान के प्रमुख नेताओं (जिनमें अमीर खान मुत्तकी भी शामिल हैं) पर यात्रा प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज़ और हथियारों की खरीद पर रोक लागू है।
– संयुक्त राष्ट्र ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें “आतंकवादी घोषित” नहीं किया, पर वे उस प्रतिबंध सूची में शामिल हैं, जो आतंकवादी संगठनों (जैसे तालिबान, अल-कायदा आदि) से जुड़ी मानी जाती है।

तालिबानी प्रतिनिधिमंडल
– यह प्रतिनिधिमंडल 11 अक्टूबर को तालिबान समूह की वैचारिक जड़ों के केंद्र, दारुल उलूम मदरसे का दौरा करने के लिए देवबंद भी गया।

तालिबान को मान्यता देने पर कोई स्पष्टता नहीं
– मुत्तकी की यात्रा तालिबान के साथ संबंधों पर नई दिल्ली के रुख में एक सार्वजनिक बदलाव का प्रतीक है, विदेश मंत्रालय ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया है कि क्या सरकार तालिबान सरकार को पूर्ण राजनयिक मान्यता देने की योजना बना रही है, जैसा कि अब तक केवल रूस ने ही किया है।

पाकिस्तान के साथ ताइबान का तनाव
– मुत्तक़ी के दौरे के बीच पाकिस्तान में चरमपंथी गतिविधियों के आरोप और अफ़ग़ान शरणार्थियों की बड़े पैमाने पर वापसी का अभियान चर्चा में है।
– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सितंबर 2025 में अफ़ग़ान तालिबान को सख़्त चेतावनी दी थी.
– उन्होंने कहा था, “आज मैं अफ़ग़ानिस्तान को साफ़ संदेश देना चाहता हूं कि वो पाकिस्तान और टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) में से किसी एक को चुने.”

‘भारत-अफ़ग़ान रिश्ते और बदलता क्षेत्रीय संतुलन’
– मुत्तक़ी का भारत दौरा यह दिखाता है कि अफ़ग़ानिस्तान अब अपने क्षेत्रीय रिश्तों को दोबारा संतुलित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

—————
4. भारत ने किस पड़ोसी देश में स्थित अपने ‘तकनीकी मिशन’ को 4 वर्ष के बाद फिर से दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की?
India announced to re-upgrade its ‘Technical Mission’ located in which neighbouring country to the status of Embassy after 4 years?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. नेपाल
d. अफगानिस्‍तान

Answer: d. अफगानिस्‍तान

– विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 10 अक्टूबर, 2025 को कहा कि भारत काबुल स्थित अपने ‘तकनीकी मिशन’ को फिर से दूतावास में बदल देगा।
– उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में तालिबान प्रशासन के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताक़ी से मुलाक़ात के दौरान यह घोषणा की।
– इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सरकार द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में धकेले जा रहे अफ़ग़ान शरणार्थियों की दुर्दशा पर भारत की चिंता भी व्यक्त की और “सीमा पार आतंकवाद” को भारत और अफगानिस्‍तान के लिए एक साझा चुनौती बताया।
– उन्‍होंने कहा भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
– हमारे बीच घनिष्ठ सहयोग आपके राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और लचीलेपन में भी योगदान देता है।
– इसे और मज़बूत करने के लिए, मुझे आज काबुल स्थित भारत के तकनीकी मिशन को भारतीय दूतावास के स्तर पर उन्नत करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

‘तकनीकी मिशन’ को दूतावास का दर्जा देने का मतलब
– इसे तालिबान सरकार को अनौपचारिक मान्‍यता देने की ओर उठाए जा रहे कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

अफगानिसतान के लिए छह स्‍वास्‍थ्‍य परियोजनाएं शुरू होगी
– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने घोषणा की कि भारत अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र में छह नई परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
– इन परियोजनाओं का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।
– भारत ने घोषणा की कि श्री मुत्तकी को बीस एम्बुलेंस उपहार में दी जाएँगी जो एक “प्रतीकात्मक कदम” होगा।
– भारत, अफगान अस्पतालों को MRI और CT स्कैन मशीनें भी उपलब्ध कराएगा और टीकाकरण तथा कैंसर की दवाइयाँ भी पहुँचाएगा।
– जयशंकर ने कहा कि “हम प्रभावित क्षेत्रों में आवासों के पुनर्निर्माण में योगदान देना चाहेंगे।”

—————
5. भारत-यूके रक्षा समझौता 2025 के दौरान भारत ने सेना के लिए £350 मिलियन (लगभग ₹3,700 करोड़) लागत की किस मिसाइल को खरीदने का फैसला किया?
During the India-UK Defence Deal 2025, India decided to buy which missile for the Army at a cost of £350 million (approximately ₹3,700 crore)?

a. ब्रह्मोस
b. हल्के बहुउद्देशीय मिसाइल (LMM)
c. AIM-120 AMRAAM
d. टॉमहॉक

Answer: b. हल्के बहुउद्देशीय मिसाइल (LMM)

– यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की भारत यात्रा के दौरान 9 अक्‍टूबर 2025 को भारत-यूके रक्षा व अन्‍य समझौते हुए।
– ये समझौते भारत की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाले शहर मुंबई में हुए।
1) भारत, हल्के बहुउद्देशीय मिसाइलों (LMM) की खरीदेगा। लागत £350 मिलियन (लगभग ₹3,700 करोड़)
2) भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए इलेक्ट्रिक पावर इंजनों पर सहयोग के लिए £250 मिलियन (करीब 2,600 करोड़ रुपये)
3) 64 भारतीय कंपनियों ने ब्रिटेन में £1.3 बिलियन (लगभग ₹15,430 करोड़) का निवेश का वादा किया
4) ब्रिटिश सरकार ने लंकास्टर और सरे विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने की मंजूरी दी, जो उच्च शिक्षा की मांग को पूरा करेगा।

1) हल्के बहुउद्देशीय मिसाइल (LMM) खरीद का समझौता
– कीमत: 350 मिलियन पाउंड (करीब 3,700 करोड़ रुपये)
– यह ब्रिटेन के “प्लान फॉर चेंज” का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच जटिल हथियार साझेदारी की नींव रखेगा।
– LMM एक छोटी दूरी की प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल है, जो हल्के कवच वाले वाहनों, पहिएदार या ट्रैक वाले वाहनों से निपटने के लिए डिजाइन की गई है। ये हेलीकॉप्टर, जहाज या जमीन से लॉन्च की जा सकती है।
– उद्देश्य भारत के लिए: भारतीय सेना को ये मिसाइलें मिलेंगी, जो सीमा पर दुश्मन के हल्के हथियारों या वाहनों को निशाना बनाने में मदद करेंगी। ये सेना की ताकत बढ़ाएंगी, खासकर आधुनिक युद्ध में।
– रेंज: 6 किलोमीटर से ज्यादा
– स्पीड: माच 1.5 (ध्वनि की गति से 1.5 गुना तेज)।
– निर्माता कंपनी : कंपनी: थेल्स यूके (Thales UK), जो ब्रिटेन की प्रमुख डिफेंस कंपनी है।
– निर्माण की जगह: बेलफास्ट (उत्तरी आयरलैंड, यूके) में बनाई जाती हैं।
– ये कम लागत वाली और आसान इस्तेमाल वाली मिसाइल है, जो यूके की नेवी और आर्मी में पहले से इस्तेमाल हो रही है।
– फायदा: ये डील यूके की डिफेंस इंडस्ट्री को बूस्ट देगी और भारत-यूके के बीच बड़े हथियार साझेदारी की शुरुआत है। भविष्य में और सौदे हो सकते हैं।
– क्यों महत्वपूर्ण?: भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ नीति के साथ विदेशी टेक ट्रांसफर को बैलेंस करता है। QUAD जैसे ग्रुप्स में यूके की भूमिका मजबूत करता है।

नोट – रोल्स-रॉयस के सीईओ ने भारत को कंपनी का “घर” (उत्‍पादन) बनाने की महत्वाकांक्षा जताई, हालांकि विशिष्ट आंकड़े नहीं दिए गए।

यूके
– यूनाइटेड किंगडम को बनाने वाले चार नेशन हैं: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड।
– ग्रेट ब्रिटेन में नेशनल – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स

—————

6. अमेरिका ने भारत में अपना राजदूत किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed as the US ambassador to India?

a. रोजर वर्मा
b. एस. पॉल कपूर
c. सर्जियो गोर
d. रोहन बोपन्‍ना

Answer: c. सर्जियो गोर

– अमेरिका ने सर्जियो गोर को भारत में अपना राजदूत किसे नियुक्‍त किया है।
– 38 साल के गोर को अमेरिका ने भारत में राजदूत के अलावा दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत की भी ज़िम्मेदारी दी है।
– भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर जब पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने गए थे तो गोर से उनकी मुलाक़ात हुई थी।
– गोर का जन्म उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था. जब गोर 12 साल के थे तो उनके माता-पिता अमेरिका पलायन कर गए थे।
– उनकी माँ इसराइली मूल की बताई जाती हैं।

ट्रंप की रणनीति क्या है?
– BBC के अनुसार कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि जिस तरह से गोर की नियुक्ति हुई है, वह भी भारत को परेशान करने वाला है।
– गोर को भारत के अलावा दक्षिण और मध्य एशिया की ज़िम्मेदारी मिली है, जब भारत अमेरिका की नज़र में ख़ुद को पाकिस्तान से बिल्कुल अलग देखना चाहता है, ऐसे वक़्त में गोर को भारत के साथ दक्षिण एशिया की भी ज़िम्मेदारी दे दी है।
– जब जयशंकर से गोर की नियुक्ति को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ”हाँ, मैंने भी इसके बारे में पढ़ा है.”
– इससे पता चलता है कि अमेरिकी अधिकारियों ने गोर का नाम सार्वजनिक करने से पहले भारत को सूचित नहीं किया था.
– पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा, ”यह डिप्लोमैटिक प्रैक्टिस का हिस्सा है कि जब आप किसी देश में राजदूत की नियुक्ति करते हैं तो पहले उस नाम का प्रस्ताव गोपनीय तरीक़े से भेजते हैं. इसके बाद वह देश अपनी राय देता है और फिर अप्रूवल होता है. लेकिन यहाँ तो ट्रंप ने एकतरफ़ा घोषणा कर दी.”
– गोर को दक्षिण और मध्य एशिया की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलने पर श्याम सरन कहते हैं, ”आप भारत जैसे अहम देश में एक ऐसे राजदूत को भेज रहे हैं, जिसके पास और भी ज़िम्मेदारियां होंगी. ऐसा लग रहा है कि भारत को पार्ट टाइम राजदूत दिया गया है. यह तो बिखरी हुई डिप्लोमेसी होगी कि आप दिल्ली में बैठकर भारत-पाकिस्तान की भी बात करेंगे और भारत-बांग्लादेश की भी”
– लेकिन भारत और अमेरिका संबंधों को फिर से मज़बूत करने के पक्षधर कुछ लोग कहते हैं कि इस समय यह ज़्यादा अहम है कि नई दिल्ली में ऐसा राजदूत हो जिसकी राष्ट्रपति तक सीधी पहुँच हो, बजाय इसके कि उसकी योग्यता की चिंता की जाए.

—————
7. साहित्य के लिए 2025 के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम बताइए?
Name the 2025 Nobel Prize winner for Literature?

a. जॉन फॉसे
b. हान कांग
c. लास्जलो क्रास्ज्नाहोरकाई
d. एनी अर्नौक्स

Answer: c. लास्जलो क्रास्ज्नाहोरकाई

– रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने गुरुवार 9 अक्टूबर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार का एलान किया।
– क्‍यों मिला यह अवॉर्ड : लास्जलो को ये पुरस्कार उनके मनमोहक और दूरदर्शी कामों के लिए दिया गया।
– लेखक क्रास्ज्नाहोरकाई का जन्म 1954 में दक्षिण-पूर्वी हंगरी के रोमानियाई बोर्डर के पास, ग्युला नामक छोटे से कस्बे में हुआ था।
– साल 1985 में प्रकाशित उनके पहले उपन्यास ‘सतांतंगो’ से यो चर्चे में आयें, जो हंगरी में एक साहित्यिक सनसनी थी।
– उन्होंने अपने उम्न्यास ‘हर्श्ट 07769’ के जरिये देश की सामाजिक अशांति को सटीकता से चित्रित किया था।

2024 का अवॉर्ड
– पिछले साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को दिया गया था।
– उन्‍होंने मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करने से संबंधित लेखनी का कार्य किया था।

—————-
8. Gen-Z प्रदर्शन की वजह से मेडागास्‍कर में सत्‍ता बदलने पर नया प्रधानमंत्री कौन बना?
Who became the new Prime Minister in Madagascar after a Gen-Z protest led to a change of power?

a. बेंजामिन राकोटोमंडिम्बी
b. लाला मोंजा डेल्फ़िन
c. रूपिन फोर्टुनैट ज़ाफिसम्बो
d. रिंद्रा हसींबेलो

Answer: c. रूपिन फोर्टुनैट ज़ाफिसम्बो (रिटायर्ड सैन्‍य अधिकारी)

उन्हें नियुक्‍त किसने किया
– मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने 6 अक्‍टूबर 2025 को सैन्य जनरल रूपिन फोर्टुनैट ज़ाफिसम्बो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– वह नियुक्ति होने तक प्रधानमंत्री कार्यालय में सैन्य कैबिनेट के निदेशक थे।
– यह नियुक्ति बिजली की कटौती और पानी की किल्लत के कारण हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते सरकार को भंग करने के एक सप्ताह बाद की गई थी।
– सितंबर 2025 में मेडागास्‍कर में जेन-जी युवाओं ने तख्‍तापलट कर दिया था। उस वक्‍त प्रदर्शन के दौरान लगभग 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि बहुत सारे लोग घायल हुए थे।

मेडागास्कर
– राष्ट्रपति : एंड्री राजोइलिना
– राजधानी: एंटानानारिवो
– मुद्रा: मालागासी एरियरी
– आबादी : 3.19 करोड़

—————-
9. फ्रांस के इतिहास में सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले का नाम बताएं, जिन्‍होंने 27 दिनों में 9 अक्‍टूबर को इस्‍तीफा दे दिया?
Name the shortest-serving Prime Minister in French history, who resigned on 9 October after 27 days?

a. गेराल्ड डार्मैनिन
b. सेबेस्टियन लेकोर्नू
c. रचिदा दाती
d. ब्रूनो ले मायेर

Answer: b. सेबेस्टियन लेकोर्नू

– सेबेस्टियन लेकोर्नू के इस्तीफा के कारण फ्रांस की राजनीतिक में गहरा संकट उत्पन्न हो गया है।
– फ्रांसीसी संसद में किसी भी पार्टी को बहुमत न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
– वह 2022 में राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से 5वें प्रधानमंत्री थे। जबकि 13 महीनों में वह चौथे पीएम थे।

फ्रांस में प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति में क्‍या फर्क है
– फ्रांस का राष्ट्रपति = राष्ट्र का चेहरा, विदेश नीति और रक्षा का मुखिया।
– फ्रांस का प्रधानमंत्री = सरकार का चालक, संसद को जवाबदेह, आंतरिक नीति और प्रशासन का प्रमुख

फ्रांस में “सेमी-प्रेसीडेंशियल सिस्टम” क्‍या है?
– फ्रांस में “सेमी-प्रेसीडेंशियल सिस्टम” (Semi-Presidential System) चलता है, जिसे वहाँ Fifth Republic (1958 से लागू) के संविधान ने स्थापित किया। इस कारण वहाँ राष्ट्रपति (President) और प्रधानमंत्री (Prime Minister) दोनों होते हैं, और दोनों के बीच शक्तियों का बँटवारा साफ़ है।
– यहां मुख्‍य कार्यकारी शक्ति राष्‍ट्रपति के पास है और प्रधानमंत्री उनके निर्देश पर काम करते हैं।

राष्ट्रपति (President of France)
– जनता सीधे चुनाव करती है (5 साल का कार्यकाल) → यानी राष्ट्रपति की वैधता सबसे मज़बूत होती है।
– राष्ट्रपति ही Head of State (राज्य का प्रमुख) है।

मुख्य भूमिकाएँ:
– विदेश नीति (Foreign Policy) और रक्षा (Defence) पर नियंत्रण।
– फ्रांस के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर।
– अंतरराष्ट्रीय संधियों पर हस्ताक्षर और देश का प्रतिनिधित्व।
– प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं (लेकिन नेशनल असेंबली का बहुमत देखते हुए)।
– नेशनल असेंबली (लोकसभा जैसी) को भंग कर सकते हैं।
– आपातकाल की स्थिति में विशेष शक्तियाँ।

प्रधानमंत्री (Prime Minister of France)
– राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन शर्त यह कि नेशनल असेंबली (Assemblée Nationale) में जिनकी पार्टी/गठबंधन का बहुमत है, उसी का नेता प्रधानमंत्री बनता है।
– प्रधानमंत्री ही Head of Government (सरकार का प्रमुख) है।

मुख्य भूमिकाएँ:
– संसद (Parliament) को जवाबदेह।
– देश की आंतरिक नीतियों (Domestic Policy) का संचालन।
– कानून लागू कराना और प्रशासन चलाना।
– सरकारी विभागों/मंत्रालयों का कामकाज देखना।
– राष्ट्रपति के आदेशों और कानूनों को लागू करना।

“कोहैबटैशन” (Cohabitation) स्थिति
– अगर राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली में बहुमत वाली पार्टी अलग-अलग हों, तो राष्ट्रपति को विपक्षी बहुमत का प्रधानमंत्री नियुक्त करना पड़ता है।
– इस स्थिति को फ्रेंच राजनीति में “कोहैबटैशन” (Cohabitation) कहते हैं।
– ऐसे में राष्ट्रपति विदेश नीति संभालते हैं और प्रधानमंत्री आंतरिक नीति।

—————-
10. किस देश में 12,000 वर्ष पुराना मानव चेहरे वाला स्तंभ खोजा गया?
In which country was a 12,000-year-old pillar with a human face discovered?

a. तुर्की
b. भारत
c. जापान
d. यूएसए

Answer: a. तुर्की

– क्षिण-पूर्वी तुर्की के कराहांतेपे (Karahantepe) पुरास्थल पर 12,000 वर्ष पुराना एक टी-आकार का स्तंभ मिला है। इस पर मानव चेहरे की आकृति उकेरी गई है।
– यह पहली बार है जब किसी नवपाषाण युग (Neolithic) की स्तंभ पर सीधे मानव चेहरा उत्कीर्ण पाया गया है। इससे उस वक्‍त की प्रतीकात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति की समझ में एक महत्वपूर्ण आयाम जुड़ गया है।
– यह तुर्की के “ताश तेपेलर” (Taş Tepeler – Stone Hills) परियोजना का हिस्सा है, जो प्रारंभिक मानव समाजों में स्थायी जीवन और आध्यात्मिक प्रथाओं के विकास का अध्ययन करती है।
– स्थल का नाम: कराहांतेपे, शानलिउर्फ़ा प्रांत, दक्षिण-पूर्वी तुर्की

—————-
11. विश्‍व मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Mental Health Day observed?

a. 8 अक्‍टूबर
b. 9 अक्‍टूबर
c. 10 अक्‍टूबर
d. 11 अक्‍टूबर

Answer: c. 10 अक्‍टूबर

2025 की थीम
– सेवाओं तक पहुँच – आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य
– Access to Services-Mental Health in Catastrophes and Emergencies

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या क्‍या है?
– जब एक व्यक्ति ठीक से सोच नहीं पाता, उसका अपनी भावनाओं और व्यवहार पर काबू नहीं रहता, तो ऐसी हालत को मानसिक रोग कहते हैं।
– मानसिक रोगी आसानी से दूसरों को समझ नहीं पाता और उसे रोज़मर्रा के काम ठीक से करने में मुश्किल होती है।
– मानसिक रोग कई प्रकार के होते हैं, तनाव, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, गुस्सा ये सभी इसी के अंतर्गत आते हैं।

तनाव के लक्षण
– सिरदर्द व पीठदर्द, नींद न आना, गुस्सा और हताश होना, किसी एक चीज़ पर ध्यान न लगा पाना, रोना, दूसरों को नज़रअंदाज़ करना

—————
12. रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता कौन हैं?
Who is the winner of Nobel Prize 2025 in the field of Chemistry?

a. सुसुमु कितागावा
b. रिचर्ड रॉबसन
c. उमर एम. याघी
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी [सुसुमु कितागावा (जापान) रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) र उमर एम. याघी (अमेरिका)]

– स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 8 अक्‍टूबर 2025 को इसका ऐलान किया।

– सुसुमु कितागावा (जापान)
– रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया)
– उमर एम. याघी (अमेरिका)

—————–
13. किस रिसर्च के लिए सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के लिए चुना गया?
For which research Susumu Kitagawa, Richard Robson and Omar M. Yaghi were selected for the Nobel Prize 2025 in Chemistry?

a. धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए
b. कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिज़ाइन
c. क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए
d. a और b दोनों

Answer: a. धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए

केमिस्ट्री के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्‍कार विजेता
– सुसुमु कितागावा (जापान)
– रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया)
– उमर एम. याघी (अमेरिका)

क्‍यों मिला अवॉर्ड
– धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
– for the development of metal–organic frameworks

ओमर याघी ने मॉर्डन MOF बनाया
– ओमर याघी एक मशहूर वैज्ञानिक हैं जिन्होंने अमेरिका जाकर नई तरह की रासायनिक चीजें बनानी शुरू कीं। उन्होंने 1995 में पहली बार MOF यानी मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क का नाम दिया। फिर 1999 में उन्होंने MOF-5 नाम का खास ढांचा (फ्रेमवर्क) तैयार किया।

– MOF-5 एक ऐसा पदार्थ है जो बहुत मजबूत होता है और उसके अंदर बहुत ज्यादा खाली जगह होती है। थोड़ी सी मात्रा (जैसे कुछ ग्राम) में ही इसका अंदरूनी क्षेत्र एक फुटबॉल मैदान जितना बड़ा हो सकता है।
– बाद में उन्होंने MOF (मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) की और भी कई तरहें बनाईं। ये खास तौर पर गैस को स्टोर करने में बहुत काम आती हैं।
– ओमर याघी और उनकी टीम ने एक और कमाल किया – उन्होंने रेगिस्तानी हवा से पानी निकालने का तरीका खोजा। रात को MOF (मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) हवा से नमी सोखता है और सुबह सूरज की गर्मी से वही नमी पानी में बदल जाती है।

सुसुमु कितागावा ने स्थिर और लचीले MOFs बनाए
– 1990 के दशक में जापान के सुसुमु कितागावा ने MOF पर काम शुरू किया। शुरुआत में उनके बनाए ढांचे कमजोर थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
– 1997 में उन्होंने ऐसे स्थिर MOF बनाए जो सूखने के बाद भी टूटते नहीं थे और इनमें गैसों को भरकर निकाला जा सकता था।
– कितागावा ने दिखाया कि MOF लचीले हो सकते हैं, जैसे फेफड़े हवा लेते और छोड़ते हैं। इसलिए इन्हें “सॉफ्ट मटेरियल” भी कहा जाता है।

रिचर्ड रॉबसन ने MOF की शुरुआत की
– 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन ने अणुओं को जोड़ने के तरीके पर ध्यान दिया। उन्होंने सोचा कि अगर असली अणुओं को खास ढंग से जोड़ा जाए, तो नई रचनाएं बन सकती हैं।
– 1989 में उन्होंने तांबे और एक खास कार्बनिक अणु को जोड़कर एक ढांचे जैसी रचना बनाई, जिसमें अंदर खाली जगहें थीं।
– यह था पहला मेटल-ऑर्गेनिक नेटवर्क जैसा आइडिया। यह थोड़ा कमजोर था, लेकिन इससे वैज्ञानिकों को नई दिशा मिली कि अणुओं से ढांचे बनाए जा सकते हैं।

जानिए यह खोज खास क्यों है
– रेगिस्तानी हवा से पानी निकालने में मदद करते हैं।
– पानी से खतरनाक रसायन जैसे PFAS को हटाने में काम आते हैं।
– वायु से CO₂ गैस को पकड़कर प्रदूषण कम करने में सहायक हैं।
– हाइड्रोजन और मीथेन जैसी गैसों को सुरक्षित स्टोर किया जा सकता है।
– फलों से निकलने वाली एथिलीन गैस को रोककर उन्हें धीरे-धीरे पकाया जा सकता है।
– दवाओं को शरीर में धीरे और सही जगह पहुंचाने में भी ये उपयोगी हैं।

मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) क्‍या है?
– मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) एक तरह का बहुत हल्का, मजबूत और अंदर से खोखला पदार्थ होता है। इसे धातु के आयन (जैसे तांबा, जिंक) और कार्बनिक अणुओं (लिंकर्स) को जोड़कर बनाया जाता है।
– इसका ढांचा कुछ ऐसा होता है जैसे झरनी (sponge) – यानी इसके अंदर बहुत सारी छोटी-छोटी जगहें (छिद्र/पोर्स) होती हैं, जिनमें गैस या अन्य चीजें समा सकती हैं।

1. भारत के किस पड़ोसी देश से सीमा-झड़प के दौरान अक्‍टूबर 2025 में पाकिस्‍तान के 58 सैनिक मारे गए?
58 Pakistani soldiers were killed in October 2025 during a border clash with which neighbouring country of India?

a. चीन
b. ईरान
c. अफगानिस्‍तान
d. उज्‍बेकिस्‍तान

Answer: c. अफगानिस्‍तान

– अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के बीच सीमा विवाद और

– अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा (विवादित डुरंड लाइन) पर 11 अक्‍टूबर की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई।
– शुरुआत अफगानिस्‍तान ने की। एक दो नहीं, छह मोर्चे पर एकसाथ फायरिंग की।
– यह हमला पाकिस्‍तान के कथित एयरस्‍ट्राइक का बदला था, जो तीन दिन पहले काबुल पर हुआ था। यह तनाव तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे समूहों की सक्रियता से जुड़ा है, जो पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में शरण लेने का आरोप लगाते हैं।
– तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की 25 सैन्य चौकियां कब्जे में ले ली हैं। इस कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं।
– इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसके सिर्फ 25 सैनिक मारे गए हैं, जबकि उसने 200 तालिबानी लड़ाकों को ढेर कर दिया है।
– हालात इतने बिगड़ गए कि कतर, ईरान और सऊदी को बीच में आना पड़ा।
– कतर और सऊदी अरब के कहने पर तालिबान ने फायरिंग बंद की।
– इसके बाद अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा- हमारा ऑपरेशन आधी रात को खत्म हो गया। अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान पर ISIS के आतंकियों को पनाह देने का आरोप
– तालिबान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर ISIS के आतंकियों को शरण दे रहा है।
– तालिबान ने इन आतंकियों को अफगानिस्तान समेत पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते हुए उन्हें पाकिस्तान से निकालने या अफगानिस्तान के हवाले करने के लिए कहा।
– तालिबान प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान ने अस्थिरता फैलाने वाले सभी तत्वों को खत्म कर दिया था, लेकिन अब उनके नए ठिकाने पाकिस्तान के पख्तूनख्वा इलाके में बना दिए गए हैं।
– उन्होंने आरोप लगाया कि इन ठिकानों पर कराची और इस्लामाबाद एयरपोर्ट के जरिए नए लड़ाकों को लाया जा रहा है और यहीं पर उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है।
– मुजाहिद ने यह भी दावा किया कि ईरान और रूस में हुए हमलों की योजना भी इन्हीं पाकिस्तानी ठिकानों से बनाई गई थी।

पाक बोला- भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे
– पाकिस्तानी गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान को भी भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि वह पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत न कर सके।

तहरीक-ए-तालिबान
– तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है, 2007 में विभिन्न मिलिटेंट समूहों का गठबंधन बनाकर स्थापित हुआ।
– यह अफगान तालिबान से प्रेरित लेकिन अलग संगठन है, जो मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सक्रिय है।
– TTP का उद्देश्य पाकिस्तान में शरिया-आधारित इस्लामी अमीरात स्थापित करना है, और यह पाकिस्तानी सेना व सरकार को अपना मुख्य दुश्मन मानता है।
– अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद TTP ने पुनः मजबूती पाई।
– पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान TTP को शरण देता है और अफगान मिट्टी से पाकिस्तान पर हमले करवाता है।
– TTP ने 2022-2024 में सैकड़ों हमले किए, जिसमें सैनिकों व नागरिकों की मौत हुई।


2. अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में सीमा विवाद किस विवादित ब्रिटिश लाइन (रेखा) को लेकर है, जहां दोनों के बीच खूनी झड़प हुआ?
The border dispute between Afghanistan and Pakistan is about which disputed British line, where a bloody conflict took place between the two?

a. मैकमोहन लाइन
b. डुरंड लाइन
c. रेडक्लिफ लाइन
d. जॉनसन लाइन

Answer: b. डुरंड लाइन (डुरांड लाइन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2,640 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है, जिसे 1893 (132 साल पहले) में ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर मोर्टिमर डुरांड ने अफगानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान खान के साथ समझौते के तहत खींचा था। यह रेखा पश्तून और बलूच जनजातियों को विभाजित करती है, जो ऐतिहासिक रूप से एक ही सांस्कृतिक और जातीय समूह हैं। अफगानिस्‍तान इस लाइन को नहीं मानता है)

वर्तमान स्थिति (अक्टूबर 2025):
– हाल ही में, 11-12 अक्टूबर 2025 को डुरांड लाइन के साथ भारी झड़पें हुईं, जिसमें अफगानिस्तान ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया, जबकि पाकिस्तान ने अफगान हमले का आरोप लगाया।
– तालिबान शासित अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में गोलीबारी की, जिससे सीमा बंद हो गई और व्यापार प्रभावित हुआ।
– यह तनाव तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे समूहों की सक्रियता से जुड़ा है, जो पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में शरण लेने का आरोप लगाते हैं।
– दोनों देशों के बीच सीमा पर तारबंदी और घुसपैठ की घटनाएं आम हैं, जो क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ा रही हैं।

अंग्रेजों द्वारा बनाई गई प्रमुख रेखाएं और विवाद

1) रेडक्लिफ लाइन (Radcliffe Line)
– 1947 में सर साइरिल रेडक्लिफ द्वारा भारत के विभाजन के दौरान खींची गई।
– यह पंजाब और बंगाल प्रांतों को भारत और पाकिस्तान (तत्कालीन पश्चिम पाकिस्तान) के बीच विभाजित करती है, जिसकी लंबाई लगभग 3,323 किमी है।
– परिणामस्वरूप लाखों लोगों का विस्थापन और सांप्रदायिक हिंसा हुई। यह भारत-बांग्लादेश सीमा (पूर्वी पाकिस्तान के रूप में) का आधार बनी।

2) मैकमोहन लाइन (McMahon Line)
– 1914 में शिमला सम्मेलन के दौरान सर हेनरी मैकमोहन द्वारा ब्रिटिश भारत और तिब्बत (वर्तमान चीन) के बीच खींची गई।
– यह लगभग 890 किमी लंबी पूर्वी हिमालयी सीमा (अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र) को परिभाषित करती है, लेकिन चीन इसे मान्यता नहीं देता, जिससे 1962 का युद्ध और आज का सीमा विवाद है।

3) जॉनसन लाइन (Johnson Line)
– 1865 में ब्रिटिश सर्वेयर सर विलियम जॉनसन द्वारा लद्दाख (ब्रिटिश भारत) और तिब्बत (चीन) के बीच प्रस्तावित सीमा रेखा, जो अक्साई चिन क्षेत्र को भारत में शामिल करती है।
– यह बाद में अर्ग्ड-जॉनसन लाइन के रूप में विकसित हुई। विवाद: चीन इसे अस्वीकार करता है और मैकआर्टनी-मैकडॉनल्ड लाइन का हवाला देता है, जिससे सिनो-इंडियन बॉर्डर डिस्प्यूट उत्पन्न हुआ। 1962 का युद्ध और हाल के लद्दाख टकराव इसी से जुड़े हैं।

4) मैकडॉनल्ड लाइन (Macdonald Line)
– 1899 में ब्रिटिश इंडियन गवर्नमेंट द्वारा सर क्लाउड मैकडॉनल्ड के नेतृत्व में चीन को प्रस्तावित मैकआर्टनी-मैकडॉनल्ड लाइन, जो अक्साई चिन के कुछ हिस्सों को चीन में छोड़ती है।
– यह रूस के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से खींची गई। विवाद: भारत इसे मान्यता नहीं देता और जॉनसन लाइन पर जोर देता है, जबकि चीन इसे वैध मानता है।
– यह सिनो (चीन)-इंडियन सीमा विवाद का प्रमुख हिस्सा है।

5) डूरंड लाइन (Durand Line)
– डूरंड लाइन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2,640 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है, जिसे 1893 में ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव सर मोर्टिमर डुरांड ने अफगानिस्तान के अमीर अब्दुर रहमान खान के साथ समझौते के तहत खींचा था।
– यह रेखा पश्तून और बलूच जनजातियों को विभाजित करती है, जो ऐतिहासिक रूप से एक ही सांस्कृतिक और जातीय समूह हैं।
– अफगानिस्तान ने इस रेखा को कभी पूर्ण रूप से मान्यता नहीं दी, क्योंकि इसे ब्रिटिश साम्राज्यवाद का परिणाम माना जाता है।
– 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान को यह सीमा विरासत में मिली, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे अस्वीकार करते हुए ‘पश्तूनिस्तान’ (पश्तूनों का अलग देश) की मांग की।

————–
 

————–
3. नेशनल पार्क में इनोवेशन के लिए IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) का पुरस्‍कार जीतने वाली पहली भारतीय कौन हैं?
Who is the first Indian to win the IUCN award for innovation in national parks?

a. रश्मिका वर्मा
b. रोमन सुल्‍तान
c. अजीत चटर्जी
d. सोनाली घोष

Answer: d. सोनाली घोष (काजीरंगा नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व, असम की डायरेक्‍टर)

– IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर) ने यह अवॉर्ड की घोषणा की है।
– पुरस्कार प्राप्तकर्ता: सोनाली घोष (Sonali Ghosh), काजीरंगा नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व की निदेशक
– पुरस्कार का नाम: IUCN अवॉर्ड फॉर इनोवेशन इन नेशनल पार्क्स (IUCN Award for Innovation in National Parks)।
– घोषणा की तिथि: अक्टूबर 2024 (अबू धाबी में IUCN वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस के दौरान)
– उद्देश्य: राष्ट्रीय उद्यानों के प्रबंधन में नवाचार को मान्यता, विशेष रूप से AI, ड्रोन निगरानी और रीयल-टाइम डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण।
– स्थान: काजीरंगा नेशनल पार्क, असम (Assam), भारत। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और एक सींग वाले गैंडे (One-horned Rhinoceros) सहित लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है।
– मुख्य उपलब्धियां: उनके नेतृत्व में एक सींग वाले गैंडे की आबादी 2018 में 2,613 से बढ़कर 2022 में 3,802 हो गई। साथ ही, बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में समुदाय-आधारित इको-डेवलपमेंट पहलें और एंटी-पोचिंग प्रयासों में तकनीकी एकीकरण।

IUCN (इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर)
– स्थापना: 1948 में स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थापित।
– सदस्यता: 140 से ज्यादा कंट्रीज और 1,000 से अधिक एनजीओज के साथ काम करता है।
– मुख्य उद्देश्य: नेचर कंजर्वेशन, बायोडायवर्सिटी प्रोटेक्शन और ग्लोबल एनवायरनमेंटल इश्यूज को एड्रेस करना।
– प्रसिद्ध काम: रेड लिस्ट ऑफ थ्रेटन्ड स्पीशीज – एंडेंजर्ड स्पीशीज की डेटाबेस, जैसे इंडियन वन-हॉर्न्ड राइनो या स्नो लेपर्ड।
– अन्य भूमिकाएं: गवर्नमेंट्स को पॉलिसी एडवाइस देना, सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए गाइडलाइंस बनाना।
– भारत में योगदान: काजीरंगा नेशनल पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स को अवॉर्ड देना और लोकल कंजर्वेशन में सपोर्ट।
– सहयोग: यूएन जैसे इंटरनेशनल बॉडीज के साथ कोलैबोरेशन टू सेव द प्लैनेट।

—————
4. पीएम धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) का उद्देश्‍य बताएं, जिसकी शुरुआत PM मोदी ने अक्‍टूबर 2025 में की?
What is the objective of the PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana (PMDDKY), which was launched by PM Modi in October 2025?

a. कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में कृषि उत्‍पादन बढ़ाना
b. धान की फसल के निर्यात को बढ़ावा देना
c. दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना
d. जल कृषि को बढ़ावा देना

Answer: a. कम उत्पादकता वाले 100 जिलों में कृषि उत्‍पादन बढ़ाना

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2025 कोदो प्रमुख नई कृषि योजनाओं ‘पीएम धान धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) और ‘दालों में आत्मनिर्भरता मिशन’ की शुरुआत की।
– इनकी कुल लागत 35,440 करोड़ रुपये है।
– यह घोषणा भारत रत्न लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसानों के साथ संवाद के दौरान की गई।

पीएम धान धान्य कृषि योजना (PMDDKY)
– उद्देश्य: पिछड़े जिलों में कृषि उत्पादकता, फसल तीव्रता और ऋण पहुंच बढ़ाना। यह 2014 से शुरू कृषि सुधारों का हिस्सा है।
– कवरेज: कम उत्पादकता, मध्यम फसल तीव्रता और औसत से कम ऋण पहुंच वाले 100 कृषि जिलों को लक्षित।
– फंडिंग: 24,000 करोड़ रुपये की कुल राशि मौजूदा योजनाओं के एकीकरण से।
– लाभ: चयनित जिलों का उत्थान, किसानों को बेहतर संसाधन और बाजार पहुंच।

————–
5. ‘दालों (दलहन) में आत्मनिर्भरता मिशन’ के तहत 2030-31 तक कितना दाल उत्‍पादन का लक्ष्‍य रखा गया है?
What is the target of pulse production by 2030-31 under the ‘Mission for Self-Reliance in Pulses’?

a. 150 लाख टन
b. 250 लाख टन
c. 350 लाख टन
d. 450 लाख टन

Answer: c. 350 लाख टन

– भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक देश होने के बावजूद, अपनी कुल जरूरत का लगभग 25-30% दालें आयात करता है, मुख्य रूप से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और म्यांमार से। यह आयात निर्भरता न केवल विदेशी मुद्रा का अपव्यय करती है, बल्कि वैश्विक कीमतों के उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों से खाद्य सुरक्षा को खतरे में डालती है।

दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन
– मिशन का उद्देश्य: दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना, आयात पर निर्भरता कम करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना। PM मोदी ने इसे “भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने का अभियान” कहा।
कवरेज: पूरे देश में दालों की खेती पर फोकस; 2030-31 तक क्षेत्र विस्तार, उत्पादन वृद्धि और उपज सुधार के लक्ष्य।
– फंडिंग: 11,440 करोड़ रुपये।
– कार्यान्वयन: 1 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित; 2025-26 से 2030-31 तक।
– लाभ: किसानों को दाल खेती में अवसर बढ़ेंगे; 2030-31 तक उत्पादन 350 लाख टन, क्षेत्र 310 लाख हेक्टेयर और उपज 1,130 किग्रा/हेक्टेयर का लक्ष्य।

क्‍यों जरूरी है दालों में आत्मनिर्भरता मिशन
– खाद्य सुरक्षा मजबूत करना: दालें प्रोटीन का प्रमुख स्रोत हैं, खासकर शाकाहारी आबादी के लिए। आत्मनिर्भरता से घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जो महंगाई और वैश्विक संकटों (जैसे यूक्रेन युद्ध) से प्रभावित होने से बचेगी। यह मिशन 2030-31 तक पूर्ण आत्मनिर्भरता का लक्ष्य रखता है, जिससे खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
– आयात पर निर्भरता कम करना: मिशन 2027 तक आयात में 30% कमी लाने का लक्ष्य रखता है, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा।
– मिट्टी स्वास्थ्य और सतत कृषि: दालें नाइट्रोजन फिक्सिंग करती हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती हैं। यह मिशन चावल-गिरावट वाले क्षेत्रों में दाल खेती को बढ़ावा देगा, जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरेगा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने में मदद मिलेगी। हालांकि, जलवायु तनाव और अन्य फसलों से प्रतिस्पर्धा चुनौतियां बनी रहेंगी।

—————
6. ‘गाजा पीस समिट’ (अक्‍टूबर 2025) में भारत सरकार की ओर से किस मंत्री ने प्रतिनिधित्‍व किया?
Which minister participated on behalf of the Government of India in the ‘Gaza Peace Summit’ (October 2025)?

a. राज्‍यवर्धन सिंह राठौर
b. अमित शाह
c. एस जयशंकर
d. कीर्तिवर्धन सिंह

Answer: d. कीर्तिवर्धन सिंह (विदेश राज्‍य मंत्री) {13 अक्‍टूबर 2025 को मिस्र के शर्म-अल शेख में समिट आयोजित की गई।}

– इस समिट में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने भारतीय प्रधानमंत्री सहित कई विश्‍व नेताओं को आमंत्रित किया था। हालांकि अल्प सूचना के कारण मिस्र का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया गया।
– हालांकि भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने प्रतिनिधित्‍व किया।
– प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को फोन पर युद्धविराम पर बधाई दी।

—————-
7. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Post Day celebrated?

a. 7 अक्टूबर
b. 8 अक्टूबर
c. 9 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: c. 9 अक्टूबर

2025 की थीम :
– लोगों के लिए डाक: स्थानीय सेवा
– Post For People: Local Service

– डाक की उपयोगिता बताने के लिए इसे विश्व भर में 9 अक्टूबर में मनाया जाता है।
– इसी दिन 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्‍थापना हुई थी।
– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्वारा घोषित है।

—————
8. राष्‍ट्रीय डाक दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Post Day celebrated?

a. 7 अक्टूबर
b. 8 अक्टूबर
c. 9 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: d. 10 अक्टूबर

– हर साल यह 10 अक्टूबर को मनाया जाता है और यह विश्व डाक दिवस का ही विस्तार है, जो 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।
– 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जाता है।
– करीब 150 से भी अधिक वर्षों से, डाक विभाग देश की रीढ़ बनकर काम कर रहा है।
– इसने संचार का प्रमुख साधन बनकर देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– 1854 में गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने इंडिया पोस्ट की नींव रखी।

—————
9. फ्रांस में मात्र 27 दिनों में इस्‍तीफा देने के बाद फिर से अक्‍टूबर 2025 में प्रधानमंत्री कौन बने?
Who became the Prime Minister of France again in October 2025 after resigning in just 27 days?

a. गेराल्ड डार्मैनिन
b. सेबेस्टियन लेकोर्नू
c. रचिदा दाती
d. ब्रूनो ले मायेर

Answer: b. सेबेस्टियन लेकोर्नू

– उन्‍होंने मांत्र 27 दिनों के कार्यकाल के बाद 9 अक्‍टूबर को इस्‍तीफा दे दिया था।
– हालांकि 10 अक्‍टूबर 2025 को राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फिर से सैबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
– वह 2022 में राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से 6ठे प्रधानमंत्री थे। जबकि 13 महीनों में वह पांचवें पीएम हैं।

फ्रांस में प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति में क्‍या फर्क है
– फ्रांस का राष्ट्रपति = राष्ट्र का चेहरा, विदेश नीति और रक्षा का मुखिया।
– फ्रांस का प्रधानमंत्री = सरकार का चालक, संसद को जवाबदेह, आंतरिक नीति और प्रशासन का प्रमुख

राष्ट्रपति (President of France)
– जनता सीधे चुनाव करती है (5 साल का कार्यकाल) → यानी राष्ट्रपति की वैधता सबसे मज़बूत होती है।
– राष्ट्रपति ही Head of State (राज्य का प्रमुख) है।

मुख्य भूमिकाएँ:
– विदेश नीति (Foreign Policy) और रक्षा (Defence) पर नियंत्रण।
– फ्रांस के सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर।
– अंतरराष्ट्रीय संधियों पर हस्ताक्षर और देश का प्रतिनिधित्व।
– प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं (लेकिन नेशनल असेंबली का बहुमत देखते हुए)।
– नेशनल असेंबली (लोकसभा जैसी) को भंग कर सकते हैं।
– आपातकाल की स्थिति में विशेष शक्तियाँ।

प्रधानमंत्री (Prime Minister of France)
– राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, लेकिन शर्त यह कि नेशनल असेंबली (Assemblée Nationale) में जिनकी पार्टी/गठबंधन का बहुमत है, उसी का नेता प्रधानमंत्री बनता है।
– प्रधानमंत्री ही Head of Government (सरकार का प्रमुख) है।

मुख्य भूमिकाएँ:
– संसद (Parliament) को जवाबदेह।
– देश की आंतरिक नीतियों (Domestic Policy) का संचालन।
– कानून लागू कराना और प्रशासन चलाना।
– सरकारी विभागों/मंत्रालयों का कामकाज देखना।
– राष्ट्रपति के आदेशों और कानूनों को लागू करना।

“कोहैबटैशन” (Cohabitation) स्थिति
– अगर राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली में बहुमत वाली पार्टी अलग-अलग हों, तो राष्ट्रपति को विपक्षी बहुमत का प्रधानमंत्री नियुक्त करना पड़ता है।
– इस स्थिति को फ्रेंच राजनीति में “कोहैबटैशन” (Cohabitation) कहते हैं।
– ऐसे में राष्ट्रपति विदेश नीति संभालते हैं और प्रधानमंत्री आंतरिक नीति।

—————
10. भारतीय विदेश सेवा (इंडियन फॉरेन सर्विस) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Foreign Service Day celebrated?

a. 06 अक्टूबर
b. 07 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 09 अक्टूबर

Answer: d. 09 अक्टूबर

– इस दिवस को वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है।
– 09 अक्टूबर 1946 को इंडियन फॉरेन सर्विस स्थापित की गई थी, इसी को मनाने के लिए यह दिन सेलीब्रेट किया जाता है।

—————
11. किस राज्‍य सरकार ने ‘गोमती नदी पुनर्जीवन मिशन’ की घोषणा की?
Which state government announced the ‘Gomti River Rejuvenation Mission’?

a. बिहार
b. हरियाणा
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

1. Gen-Z के प्रदर्शन से हिंद महासागर के किस देश के राष्‍ट्रपति को विदेश भागना पड़ा और सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया?
Due to the protests of Gen-Z, the President of which Indian Ocean country had to flee abroad and the army seized power?

a. मालदीव
b. सेशेल्‍स
c. मेडागास्‍कर
d. मॉरीशस

Answer: c. मेडागास्‍कर

– मेडागास्‍तर में 14 अक्‍टूबर 2025 को सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया।
– दरअसील यहां अक्‍टूबर 2025 में Gen-Z युवाओं का प्रदर्शन और विद्रोह व्‍यापक होकर पूर्ण सैन्‍य विद्रोह में बदल गया।
– राष्ट्रीय असेंबली (संसद) में महाभियोग प्रस्‍ताव आने पर राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन ने राष्ट्रीय असेंबली को ही भंग कर दिया। इसके बावजूद महाभियोग प्रस्‍ताव पारित हो गया।
– दरअसल, 51 वर्षीय राष्ट्रपति ने पद छोड़ने की बढ़ती मांग को अस्वीकार कर दिया था और द्वीप राष्ट्र में कई सप्ताह तक चले सरकार विरोधी सड़क प्रदर्शनों के बाद वे छिप गए थे।
– संसद भंग होने के बाद सेना ने सत्‍ता पर कब्‍जा कर लिया।
– इसके बाद राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन देश छोड़कर चले गए।

जिस सैन्‍य अधिकारी की वजह से राष्‍ट्रपति बने, उसी ने हटाया
– कैपसैट सैन्य इकाई के प्रमुख कर्नल माइकल रेंड्रियानिरीना ने एक सरकारी भवन में एक बयान पढ़ने के बाद कहा, “हमने सत्ता पर कब्जा कर लिया है।”
– उन्होंने कहा कि इकाई सेना, जेंडरमेरी और राष्ट्रीय पुलिस के अधिकारियों की एक समिति गठित करेगी।
-उन्होंने कहा, “साथ ही, कुछ दिनों बाद हम एक नागरिक सरकार स्थापित करेंगे।”
– दरअसल, कैपसैट ने 2009 के तख्तापलट में प्रमुख भूमिका निभाई थी, जिसके कारण राजोइलिना पहली बार सत्ता में आये थे।

सत्‍ता नहीं छोड़ना चाह रहे थे एंड्री राजोइलिन
– मेडागास्‍कर में देशव्‍यापी प्रदर्शन के बावजूद राष्‍ट्रपति एंड्री राजोइलिन सत्‍ता नहीं छोड़ना चाह रहे थे।
– इस वजह से उन्‍होंने प्रधानमंत्री बदल दिया था।
– पूर्व सैन्य जनरल रूपिन फोर्टुनैट ज़ाफिसम्बो को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

मेडागास्कर
– राष्ट्रपति : एंड्री राजोइलिना
– राजधानी: एंटानानारिवो
– मुद्रा: मालागासी एरियरी
– आबादी : 3.19 करोड़

—————
2. सेशेल्स के नए राष्ट्रपति का नाम बताइए, जो अक्टूबर 2025 में चुने गए?
Name the new President of Seychelles, who was elected in October 2025?

a. फ्लेवियन जौबर्ट
b. पैट्रिक हर्मिनी
c. नादिर हसन
d. पैट्रिशिया फ्रैंकोर्ट

Answer: b. पैट्रिक हर्मिनी (यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं)

– पैट्रिक हर्मिनी ने 11 अक्टूबर 2025 को हुए मतदान में नेता वेवल रामकलावन को हराकर सेशेल्स में राष्ट्रपति चुनाव जीता।
– उन्हें 52.7% वोट मिले, जबकि वेवल रामकलावन को 47.3% वोट मिले।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्मिनी को राष्‍ट्रपति पद की बधाई।
– पैट्रिक हर्मिनी ने वर्ष 2020 में सत्ता खोने से पहले चार दशकों तक देश का नेतृत्व किया था।

सेशेल्स के बारे में
– सेशेल्स पूर्वी अफ्रीका से दूर, हिंद महासागर में 115 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है।
– राजधानी: विक्टोरिया
– मुद्रा : सेशेल्स रुपया
– भाषाएँ: फ्रेंच, सेशेल्स क्रियोल, अंग्रेजी
– आबादी : लगभग 132,779 (2025 अनुमान)

————–
3. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ 2025 का आयोजन कहां हुआ?
Where was the joint military exercise ‘Austrahind’ 2025 between India and Australia held?

a. पर्थ
b. मेलबर्न
c. मुंबई
d. कोच्चि

Answer: a. पर्थ (ऑस्‍ट्रेलिया)

– यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 से 26 अक्‍टूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आयोजित हुआ।
– इसमें भारतीय सेना की 120 कर्मियों वाली एक टुकड़ी ने भाग लिया।
– इसका नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन ने किया।
– सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ का चौथा संस्‍करण था। तीसरा संस्‍करण महाराष्‍ट्र में हुआ था।
– यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

—————
4. भारतीय विदेश सेवा (इंडियन फॉरेन सर्विस) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Foreign Service Day celebrated?

a. 06 अक्टूबर
b. 07 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 09 अक्टूबर

Answer: d. 09 अक्टूबर

– इस दिवस को वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है।
– 09 अक्टूबर 1946 को इंडियन फॉरेन सर्विस स्थापित की गई थी, इसी को मनाने के लिए यह दिन सेलीब्रेट किया जाता है।

—————
5. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of Economics?

a. जोएल मोकिर
b. फिलिप अघियन
c. पीटर हॉविट
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट)

– जोएल मोकिर : नीदरलैंड
– फिलिप अघियन : फ्रांस
– पीटर हॉविट : कनाडा

क्‍यों मिला अवॉर्ड
– अवॉर्ड का आधा हिस्सा जोएल मोकिर को “तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने” के लिए मिला।
– जबकि शेष आधा हिस्सा फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को “रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास” के सिद्धांत के लिए मिला।

पुरस्‍कार का बंटवारा इस तरह हुआ –

आधा पुरस्कार (½) — जोएल मोकियर को मिला है।
– कारण: उन्होंने यह बताया कि तकनीकी प्रगति (Technological Progress) के माध्यम से दीर्घकालिक आर्थिक विकास (Sustained Growth) के लिए कौन-कौन से पूर्व शर्तें (Prerequisites) ज़रूरी हैं।

बाकी आधा पुरस्कार (½) — फिलिप एगिऑन और पीटर हॉविट को संयुक्त रूप से दिया गया है।
– कारण: उन्होंने “Creative Destruction” के माध्यम से लगातार आर्थिक विकास के सिद्धांत (Theory of Sustained Growth) को समझाया।

—————
6. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 2025 का नोबेल पुरस्‍कार मिला, तो इनमें से जोएल मोकिर को किस रिसर्च के लिए विजेता चुना गया?
Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt received the 2025 Nobel Prize in Economics. For which research was Joel Mokyr chosen as the winner?

a. वित्तीय बाजारों में जोखिम प्रबंधन पर उनके योगदान के लिए
b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए
c. आर्थिक स्थिरता और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर उनके शोध के लिए
d. क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” (रचनात्मक विनाश) सिद्धांत के के लिए

Answer: b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए

जोएल मोकीर
– दरलैंड में जन्‍मे USA के हिस्टोरिकल इकोनॉमिस्ट
– उन्होंने हिस्टोरिकल सोर्सेज (जैसे इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन के डॉक्स) यूज करके दिखाया कि सोशल, कल्चरल, और इंस्टीट्यूशनल फैक्टर्स कैसे इनोवेशन को प्रोमोट करते हैं। उनका वर्क बताता है कि 18th सेंचुरी में ब्रिटेन की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन क्यों हुई—ज्ञान का स्प्रेड और इंस्टीट्यूशंस की रोल मेन थी।
– उदाहरण: अप्रेंटिसशिप्स (ट्रेनिंग प्रोग्राम्स) ने इंग्लैंड की इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन पावर्ड की

—————
7. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को 2025 का नोबेल पुरस्‍कार मिला, तो इनमें से फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को किस रिसर्च के लिए विजेता चुना गया?
Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt received the 2025 Nobel Prize in Economics. Out of these, Philippe Aghion and Peter Howitt were chosen as winners for which research?

a. वित्तीय बाजारों में जोखिम प्रबंधन पर उनके योगदान के लिए
b. तकनीकी प्रगति के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान करने के लिए
c. आर्थिक स्थिरता और मुद्रास्फीति नियंत्रण पर उनके शोध के लिए
d. रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए

Answer: d. रचनात्मक विनाश के माध्यम से निरंतर विकास के सिद्धांत के लिए

फिलिप एगियन (फ्रांस) और पीटर हॉविट (कनाडा)
– 1990 के दशक में उन्होंने थ्योरेटिकल मॉडल बनाया, जो एक्सप्लेन करता है कि इनोवेशन कैसे सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ का बेस बनता है।
– उनका “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” मॉडल जोसेफ शुम्पीटर के आइडियाज पर बेस्ड है—नई टेक पुरानी जॉब्स/प्रोडक्ट्स को किल करती है लेकिन ओवरऑल प्रोडक्टिविटी अप करती है।

आम जीवन में इसका महत्व
– उत्पादकता और नौकरियां: उदाहरण के तौर पर स्मार्टफोन, ऑनलाइन शॉपिंग या इलेक्ट्रिक वाहन जैसी चीजें पुरानी तकनीकों (जैसे लैंडलाइन या पेट्रोल कारें) को बदलती हैं, जिससे नई नौकरियां पैदा होती हैं। लेकिन यह “क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन” बेरोजगारी भी ला सकता है, इसलिए सरकारों को रीस्किलिंग (पुन: कौशल विकास) पर ध्यान देना पड़ता है।

—————
8. वर्ष 2025 में विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया गया?
When was World Sight Day celebrated in the year 2025?

a. 7 अक्टूबर
b. 8 अक्टूबर
c. 9 अक्टूबर
d. 10 अक्टूबर

Answer: d. 10 अक्टूबर

2025 की थीम
– अपनी आँखों से प्यार करें।
– Love Your Eyes

– विश्व दृष्टि दिवस मनाने का उद्देश्य दृष्टि दोष और अंधेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

—————
9. प्रादेशिक सेना का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Raising Day of Territorial Army celebrated?

a. 10 अक्टूबर
b. 09 अक्टूबर
c. 08 अक्टूबर
d. 07 अक्टूबर

Answer: b. 09 अक्टूबर

– 09 अक्टूबर 2024 को देश भर में इसका 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया।
– 09 अक्टूबर, 1949 को भारत के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी द्वारा Territorial Army की स्थापना की स्मृति में इस दिवस को मनाया जाता है।

—————
10. भारत का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूजियम किस शहर में शुरू किया गया है?
India’s first Semiconductor Innovation Museum has been launched in which city?

a. मद्रास
b. हैदराबाद
c. मुंबई
d. बैगलुरू

Answer: b. हैदराबाद

– टी-चिप ने देश का पहला सेमीकंडक्टर इनोवेशन म्यूजियम लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य चिप-निर्माण क्षेत्र में अग्रणी प्रौद्योगिकी और अनुसंधान का प्रदर्शन करना है।
– 12 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में इसका उद्घाटन पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया।
– इस म्‍यूजियम को IIT हैदराबाद के छात्रों और रिसचर्स की मदद से तैयार किया गया है।

टी-चिप (प्रौद्योगिकी चिप नवाचार कार्यक्रम)
– तेलंगाना, भारत में एक मजबूत अर्धचालक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक पहल शुरू की गई।

—————
11. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत किन तीन बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता?
Which three ports have been recognised as Green Hydrogen Hubs by the Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) under the National Green Hydrogen Mission?

a. चेन्नई पोर्ट (तमिलनाडु), मोरमुगाओ पोर्ट (गोवा), परादीप पोर्ट (ओडिशा)
b. मुंद्रा पोर्ट (गुजरात), धामरा पोर्ट (ओडिशा), कोचीन पोर्ट (केरल)
c. चेन्नई पोर्ट (तमिलनाडु), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), परादीप पोर्ट (ओडिशा)
d. दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), पारादीप पोर्ट (ओडिशा)

Answer: d. दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), वीओ चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु), परादीप पोर्ट (ओडिशा)

1) दीनदयाल पोर्ट, कांडला (गुजरात)
2) वीओ चिदंबरनार पोर्ट, थूथुकुडी (तमिलनाडु)
3) पारादीप पोर्ट, पारादीप (ओडिशा)

ग्रीन हाइड्रोजन हब
– राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनने का लक्ष्य है।
– इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाया जा रहा है।
– इन हब का उपयोग साफ हाइड्रोजन का उत्पादन, भंडारण, परिवहन और विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किया जाएगा, जैसे कि शिपिंग, लॉजिस्टिक्स, उर्वरक और रिफाइनिंग।
– भारत सतत विकास के पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के बारे में
– लॉन्च तिथि: 4 जनवरी 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित, जो 23 जनवरी 2023 को औपचारिक रूप से अधिसूचित हुआ।
– यह मिशन भारत की जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रीन हाइड्रोजन व ग्रीन अमोनिया के हब के रूप में उभरने में मदद करेगा।
– यह मिशन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
– यह मिशन भारत को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात में वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य रखता है, जिससे अर्थव्यवस्था का डीकार्बनाइजेशन हो सके, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम हो और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को गति मिले।

नोट – भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर और पवन ऊर्जा उत्पादक है।
– भारत, वैश्विक हरित हाइड्रोजन बाजार के 10 प्रतिशत पर कब्जा करने का लक्ष्य रखता है, जिसके चालू दशक के अंत तक 100 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंचने की उम्मीद है।

—————
12. अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of the Girl Child celebrated?

a. 11 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 09 अक्टूबर
d. 08 अक्टूबर

Answer: a. 11 अक्टूबर

वर्ष 2025 की थीम
– मैं जो लड़की हूँ, मैं जो बदलाव लाती हूँ: संकट की अग्रिम पंक्ति में लड़कियाँ
– The girl I am, the change I lead: Girls on the frontlines of crisis

– अंतराराष्ट्रीय बालिका दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2011 में की थी।
– पहली बार 11 अक्टूबर 2012 में मनाया गया।
– इस दिन उन समस्याओं को रोशनी में लाया जाता है, जो कम उम्र की बच्चियों को एक अच्छा जीवन पाने में बाधक बनती है।

नोट – राष्ट्रीय बालिका दिवस – 24 जनवरी

—————
13. आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Disaster Risk Reduction observed?

a. 10 अक्टूबर
b. 11 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर

Answer: d. 13 अक्टूबर

2025 की थीम
– आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि लचीलेपन के लिए धन जुटाएँ
– Fund Resilience, Not Disasters

Note: Resilience (लचीलापन / दृढ़ता) का अर्थ है — कठिनाइयों, झटकों या विपरीत परिस्थितियों से जल्दी उबरने की क्षमता।

– 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस की शुरुआत की गई थी।
– आपदा न्यूनीकरण के जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है।

—————
14. स्तन कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is Breast Cancer Awareness Day observed?

a. 10 अक्टूबर
b. 11 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर

Answer: d. 13 अक्टूबर

2025 की थीम
– हर कहानी अनोखी है, हर यात्रा मायने रखती है।
– Every Story is Unique, Every Journey Matters.

– इस दिवस का उद्देश्य स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समय रहते इसका पता लगाने और उपचार को बढ़ावा देना है।
– 2000 के दशक की शुरुआत में स्थापित यह दिवस इस बीमारी से प्रभावित लोगों को सम्मानित करता है और बेहतर परिणामों के लिए नियमित जांच और शिक्षा के महत्व पर जोर देता है।

—————
15. स्तन कैंसर जागरूकता माह कब मनाया जाता है?
When is Breast Cancer Awareness Month observed?

a. जून
b. अगस्‍त
c. अक्‍टूबर
d. दिसंबर

Answer: c. अक्‍टूबर

2025 की थीम
– हर कहानी अनोखी है, हर यात्रा मायने रखती है।
– Every Story is Unique, Every Journey Matters.

थीम के बारे में व्‍याख्‍या

weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

weekly current affairs [9-16] 2025 in hindi
weekly current affairs [9-16] october 2025 in hindi

other link:-

22 october 2025 current affairs in hindi click here

weekly current affairs [9-16] 2025 in hindi