1 november 2025 current affairs in hindi download pdf

  • Post author:

1 november 2025 current affairs in hindi download pdf

01 november 2025 current affairs in hindi download pdf
1 november 2025 current affairs in hindi download pdf

1 november 2025 current affairs in hindi download pdf 

 

  • one liner question :-

1. द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में किन दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली राष्‍ट्रपति बनीं?

2. दुनिया के सबसे बुजुर्ग राष्‍ट्रपति (पॉल बिया) किस देश के हैं, जिन्‍होंने 92 साल की उम्र में फिर से चुनाव जीता?

3. पांच ट्रिलियन डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया के पहली कंपनी कौन बनी?

4.  ईरान में स्थित किस बंदरगाह (Port) से अमेरिका ने अक्‍टूबर 2025 में प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट का ऐलान किया?

5. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

6. विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?

7.  किस देश ने अक्‍टूबर 2025 में एशिया–प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (APAC-AIG) की बैठक की मेजबानी की?

8.  आयरलैंड की 10वीं राष्ट्रपति कौन चुनी गईं?

9. किस देश में आयोजित सम्‍मेलन में 72 देशों ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए पहली ऐतिहासिक संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि पर हस्‍ताक्षर किए?

 

 

1 november 2025 current affairs in hindi download pdf  

  • MCQ questions:-

1. द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल में किन दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी, जिससे वह ऐसा करने वाली पहली राष्‍ट्रपति बनीं?
Draupadi Murmu flew which two different fighter aircraft during her tenure, making her the first President to do so?

 

a. राफेल और सुखोई 30 MKI
b. मिराज 2000 और राफेल मरीन
c. सुखोई 30 MKI और मिग 29
d. राफेल और तेजस

Answer: a. राफेल और सुखोई 30 MKI

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 अक्टूबर, 2025 को अंबाला स्थित एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
– उन्‍होंने इससे पहले अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर से सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।
– इसी के साथ सुश्री मुर्मू ने भारतीय वायु सेना (IAF) के दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।

कमांडर इन चीफ की भूमिका
– राष्‍ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ भी हैं।
– राफेल उड़ान के दौरान राष्‍ट्रपति मुर्मू जी-सूट और धूप का चश्मा पहने हुए थी।
– उन्‍हें तस्वीरों के लिए पोज देते और थम्स-अप का इशारा करते हुए देखा गया।
– वह टू सीटर राफेल पर सवार थी, जिसे 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया।
– यह उड़ान लगभग 30 मिनट तक चली और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय की।
– राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार, विमान समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुँचा।
– उड़ान से पहले, राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ ली गई।

इससे पहले भी राष्‍ट्रपतियों ने फाइटर जेट की उड़ान भरी थी
– तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 8 जून 2006 को सुखोई 30 MKI से उड़ान भरी थी।
– प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई 30 MKI से 25 नवंबर 2009 को उड़ान भरी थी।

————–1 november 2025 current affairs in hindi download pdf 
2. दुनिया के सबसे बुजुर्ग राष्‍ट्रपति (पॉल बिया) किस देश के हैं, जिन्‍होंने 92 साल की उम्र में फिर से चुनाव जीता?
Which country has the world’s oldest president (Paul Biya), who won re-election at the age of 92?

a. गैबॉन
b. चाड
c. कैमरून
d. नाइजीरिया

Answer: c. कैमरून

– कैमरून की संवैधानिक परिषद ने 27 अक्‍टूबर 2025 को उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया।
– 92 वर्षीय पॉल बिया देश के सबसे बुजुर्ग और सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में से एक हैं।
– वे 1982 से (43 वर्षों से) राष्ट्रपति हैं और अब अपना आठवाँ कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
– उनका नया कार्यकाल अब 7 साल का होगा और वे 99 साल की उम्र तक सत्ता में रहेंगे।
– चुनाव में उन्‍हें 53.66% वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी, इस्सा चिरोमा बाकरी को केवल 35.19% वोट मिले।

कैमरून
– कैमरून आधिकारिक तौर पर अफ्रीका के केंद्रीय-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है।
– केपिटल : याओऊंडे
– प्राइम मिनिस्‍टर : जोसेफ नगुते
– प्रेसिडेंट : पॉल बिया
– मुद्रा : मध्य अफ़्रीकी CFA फ़्रैंक
– आबादी : लगभग 3 करोड़
– पड़ोसी देश : नाइजीरिया, चाड, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन और कांगो गणराज्य

————–01 november 2025 current affairs in hindi download pdf 
3. पांच ट्रिलियन डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया के पहली कंपनी कौन बनी?
Which company became the first in the world to achieve a market capitalization of five trillion dollars?

a. माइक्रोसॉफ्ट
b. एप्‍पल
c. एनवीडिया
d. अल्‍फाबेट (गूगल)

Answer: c. एनवीडिया

– अमेरिकी चिप विनिर्माता ‘एनवीडिया पांच लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है।
– महज तीन महीने पहले इसने चार ‘लाख करोड़ डॉलर की पहली कंपनी बनने का भी मुकाम हासिल किया था।
– ‘एनवीडिया के बाजार मूल्यांकन में तेजी के पीछे एआई को लेकर दुनिया भर में बढ़ती मांग को माना जा रहा है।
– एआई के विकास में एनवीडिया के बनाए चिप की अहम भूमिका है।
– कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल की वजह से इसका बाजा पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया।

कंपनी, बाजार पूंजीकरण ($), बाजार पूंजीकरण (₹)
एनवीडिया, $ 5.73 ट्रिलियन, ₹ 453 लाख करोड़
माइक्रोसॉफ्ट, $ 4.03 ट्रिलियन, ₹ 356 लाख करोड़
एप्पल, $ 4.02 ट्रिलियन, ₹ 355 लाख करोड़
अल्फाबेट (गूगल), $ 3.25 ट्रिलियन, ₹ 287 लाख करोड़
अमेजन, $ 2.45 ट्रिलियन, ₹ 206 लाख करोड़

—————-01 november 2025 current affairs in hindi download pdf 
4.  ईरान में स्थित किस बंदरगाह (Port) से अमेरिका ने अक्‍टूबर 2025 में प्रतिबंधों से भारत को छह महीने की छूट का ऐलान किया?
From which port in Iran did the US announce a six-month exemption from sanctions to India in October 2025?

a. इस्फ़हान बंदरगाह
b. राजौरी बंदरगाह
c. पारसियन बंदरगाह
d. चाबहार बंदरगाह

Answer: d. चाबहार बंदरगाह

– भारत चाबहार पोर्ट के शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल का संचालन करता है।
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने 30 अक्टूबर, 2025 को कहा कि भारत को ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी प्रतिबंधों से छह महीने की छूट मिल गई है।
– इससे पहले अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने सितंबर में “ईरान पर अधिकतम दबाव” डालने के अपने कदम के तहत चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंधों से छूट वापस ले ली थी।
– अमेरिकी सरकार के नवीनतम निर्णय से भारत को कुछ राहत मिली है, जिसने मई 2024 में ईरान के साथ 10 साल के पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
– भारत, चाबहार बंदरगाह पर शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल को एक वैकल्पिक व्यापारिक मार्ग के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है, जिससे अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक माल भेजने के लिए पाकिस्तान को दरकिनार किया जा सके।

चाबहार पोर्ट पर अमेरिका का निर्णय और भारत पर प्रभाव
– चाबहार पोर्ट, ईरान के सागर तट पर स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह है।
– यह भारत को पाकिस्तान को बाईपास करके अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुँच प्रदान करता है।
– इसका निर्माण भारत ने किया है और ईरान ने 10 वर्षों तक इसके सबसे बड़े हिस्‍से शाहिद बेहिश्‍ती पोर्ट का संचालन का का जिम्‍मा दिया हुआ है।
– भारत ने पोर्ट में लगभग 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

अमेरिका ने प्रतिबंध क्‍यों लगाया था?
– अमेरिका ने यह निर्णय “ईरान की परमाणु, बैलिस्टिक मिसाइल और सैन्य कार्यक्रमों के खिलाफ अधिकतम दबाव नीति” के तहत लिया था।
– इस नीति के अंतर्गत, अमेरिका ने ईरान के साथ किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग को सीमित करने का प्रयास किया है।
– विशेष रूप से, ईरान फ्रीडम एंड काउंटर-प्रोलिफरेशन एक्ट (IFCA) के तहत, ऐसे सहयोगों को प्रतिबंधित किया गया है जो ईरान के सैन्य या परमाणु कार्यक्रमों में सहायता कर सकते हैं।
– चाबहार पोर्ट के विकास में भारत की भागीदारी को इस एक्ट के तहत देखा गया है, जिससे अमेरिका ने अपनी छूट को समाप्त करने का निर्णय लिया था, लेकिन एक महीने बाद फिर से छूट दे दी है।

—————01 november 2025 current affairs in hindi download pdf 

 

 

5. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
When is the United Nations Day celebrated?

a. 25 अक्‍टूबर
b. 24 अक्‍टूबर
c. 23 अक्‍टूबर
d. 22 अक्‍टूबर

Answer: b. 24 अक्‍टूबर

– संयुक्त राष्ट्र दिवस हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है।
– 1948 से यह दिन मनाया जाता रहा है और 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सदस्य देशों द्वारा सार्वजनिक अवकाश के रूप में इसे मनाने की सिफारिश की थी।

—————01 november 2025 current affairs in hindi download pdf 
6. विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Thrift Day celebrated?

a. 20 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 29 अक्टूबर
d. 30 अक्टूबर

Answer: d. 30 अक्टूबर

– यह दिवस बचत के महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– आज की दुनिया में पैसे की बचत बहुत महत्वपूर्ण है।
– बजत, आर्थिक विकास में योगदान करने वाले प्रत्येक जमाकर्ता के लिए एक आवश्यकता है।
– इस दिन की स्थापना 1925 में वर्ल्ड सोसाइटी ऑफ सेविंग्स बैंक्स ने की थी।

—————
7.  किस देश ने अक्‍टूबर 2025 में एशिया–प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (APAC-AIG) की बैठक की मेजबानी की?
Which country hosted the Asia-Pacific Accident Investigation Group (APAC-AIG) meeting in October 2025?

a. मालदीव
b. नेपाल
c. ताइवान
d. भारत

Answer: d. भारत

APAC-AIG क्‍या है?
– एशिया-प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (APAC-AIG – Asia Pacific Accident Investigation Group) एक क्षेत्रीय सहयोग संगठन है, जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच विमान दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच में समन्वय और सहयोग बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

APAC-AIG की बैठक
– 28 से 31 अक्‍टूबर 2025 तक इस बैठक का आयोजन नई दिल्‍ली (भारत) में किया गया।
– इस कार्यक्रम का उद्घाटन नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने 28 अक्टूबर, 2025 को किया।
– यह बैठक नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा आयोजित की गई।
– एशिया-प्रशांत दुर्घटना जांच समूह (APAC-AIG) में लगभग 90 विमान दुर्घटना जांचकर्ताओं ने भाग लिया।
– एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के सदस्य देशों के प्रतिनिधि, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ, प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस बैठक में भाग लेते हैं।

कितनी विमान दुर्घटनाओं की जांच हो रही है?
– वर्तमान में, AAIB लगभग 25 विमान दुर्घटनाओं की जांच कर रहा है, जिनमें 12 जून 2025 को हुई एयर इंडिया की घातक विमान दुर्घटना भी शामिल है, जिसमें 260 लोगों की मृत्यु हुई थी।
– विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) भारतीय हवाई क्षेत्र में संचालित विमानों से संबंधित सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटनाओं, गंभीर घटनाओं और सामान्य घटनाओं में वर्गीकृत करने की ज़िम्मेदारी निभाता है।

विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो, भारत (AAIB, भारत)
– विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो, भारत (AAIB, भारत) भारत सरकार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक संबद्ध कार्यालय है। एएआईबी का दायित्व 7 दिसंबर 1944 को शिकागो में हस्ताक्षरित अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन के अनुबंध 13 के अंतर्गत राज्य के दायित्वों को पूरा करना है, जिसे समय-समय पर संशोधित किया जाता है।
– इसकी स्‍थापना 2012 में की।

————–
8.  आयरलैंड की 10वीं राष्ट्रपति कौन चुनी गईं?
Who was elected the 10th President of Ireland?

a. माइकल मार्टिन
b. साइमन हैरिस
c. कैथरीन कोनोली
d. माइकल डी. हिगिंस

Answer: c. कैथरीन कोनोली

– कोनोली को आधिकारिक तौर पर 25 अक्टूबर 2025 मतदान के बाद विजेता घोषित किया।
– उन्होंने 63 प्रतिशत वोट हासिल कर अपने दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी को हराया।
– वह फाइन गेल की हीथर हम्फ्रीज़ को हराकर आयरलैंड गणराज्य की 10वीं राष्ट्रपति चुनी गई।
– वे माइकल डी हिगिंस का स्थान लेंगी, जो 2011 से राष्ट्रपति हैं।
– उन्‍होंने अपने भाषण में कहा “मैं सभी के लिए समावेशी राष्ट्रपति बनूंगी”
– सिन फेन, लेबर पार्टी और सोशल डेमोक्रेट्स सहित अनेक वामपंथी दलों का समर्थन मिला।

वामपंथी स्वतंत्र उम्मीदवार मतलब
– वामपंथी दल वे हैं जो समाजवादी और जनकल्याणकारी नीतियों पर चलते हैं, ये राजनीति में स्वतंत्र रूप से काम करते हैं।
– उद्देश्य — “सबका समान विकास, किसी का शोषण नहीं।”

कैथरीन कोनोली के बारें में
– 68 वर्षीय कैथरीन कोनोली, एक पूर्व नैदानिकमनोवैज्ञानिक और बैरिस्टर हैं।
– पहली बार 2016 में संसद के लिए चुनी गईं।
– यहां उन्होंने आयरलैंड के निचले सदन के उपसभापति के रूप में कार्य किया।

आयरलैंड
– राजधानी : डबलिन
– राष्ट्रपति : कैथरीन कोनोली
– प्रधानमंत्री : माइकल मार्टिन
– मुद्रा – यूरो
– पड़ोसी देश – यूनाइटेड किंगडम

————–
9. किस देश में आयोजित सम्‍मेलन में 72 देशों ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए पहली ऐतिहासिक संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि पर हस्‍ताक्षर किए?
In which country did 72 countries sign the first historic United Nations treaty to combat cyber crime at a conference?

a. वियतनाम
b. चीन
c. कंबोडिया
d. लाओस

Answer: a. वियतनाम

– अक्‍टूबर 2025 में वियतनाम की राजधनी हनोई में आयोजित हस्‍ताक्षर समारोह या सम्‍मेलन में 72 देशों ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र संधि पर हस्‍ताक्षर किए
– इसका उद्देश्‍य साइबर अपराध से निपटना है।

पांच वर्षों की बातचीत के बाद संधि पर हस्‍ताक्षर
– संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के नेतृत्व में वर्षों तक चली व्यापक वार्ता के बाद, संधि का अंतिम मसौदा दिसंबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सदस्य देशों द्वारा अपनाया गया।
– और अपराध के खिलाफ कार्रवाई में ऑनलाइन अपराधों की जांच और सजा देने के लिए पहला यूनिवर्सल फ्रेमवर्क स्‍थापति किया।
– जिसमें रैनसमवेयर और वित्तीय धोखाधड़ी से लेकर अंतरंग छवियों को बिना सहमति के साझा करना शामिल है।

संधि की आलोचना
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार कई तकनीकी कंपनियों और डिजिटल अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस संधि की आलोचना की है, क्योंकि उन्हें चिंता है कि इससे वैध ऑनलाइन गतिविधि को आपराधिक बना दिया जाएगा और मानवाधिकारों का हनन होने की संभावना बढ़ जाएगी।

संधि पर कानूनी रूप से बाध्‍य देश कौन होता है?
– संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, कोई देश किसी संधि पर तभी कानूनी रूप से बाध्य होता है जब वह उस पर हस्ताक्षर करता है और हस्ताक्षर प्रक्रिया के बाद समझौते का अनुसमर्थन करता है।
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि भारत उन 72 सदस्य देशों में शामिल है या नहीं जिन्होंने 25 अक्‍टूबर को हनोई में साइबर अपराध संधि पर हस्ताक्षर किए।
– हालाँकि हस्ताक्षर प्रक्रिया अगले साल तक खुली रहने की उम्मीद है।

संधि की अलोचना भी हो रहीं
– कई तकनीकी कंपनियों और डिजिटल अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस संधि की आलोचना की है, क्योंकि उन्हें फिक्र है कि इससे वैध ऑनलाइन गतिविधि को आपराधिक बना दिया जाएगा और मानवाधिकारों का हनन होने की संभावना बढ़ जाएगी।

साइबर अपराध से कोई भी देश अकेला नहीं रहेगा
– संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए एक नया वैश्विक समझौता तैयार किया गया है।
– यह समझौता क़ानूनी रूप से बाध्यकारी है, यानी इसे सभी देश मानेंगे और लागू करेंगे।
– इसका मतलब है कि अब कोई भी देश साइबर अपराध के खिलाफ अकेला और असुरक्षित नहीं रहेगा।
– सभी देश मिलकर एक-दूसरे की मदद करेंगे और साइबर अपराध से सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, चाहे वह देश बड़ा हो या छोटा, विकसित हो या विकासशील।

भारत में साइबर अपराध
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार भारत में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
– राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने सितंबर 2025 में आंकड़े जारी किए, जिनमें दिखाया गया कि 2023 में साइबर अपराध के मामलों की संख्या 65,893 (2022) से बढ़कर 86,420 हो गई। यानी लगभग 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
– इनमें सबसे ज्यादा मामले धोखाधड़ी, जबरन पैसे मांगना और यौन शोषण से जुड़े हैं।
– राज्यों की तुलना में कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले (21,889) दर्ज किए गए हैं।

वियतनाम
– दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।
– केपिटल : हनोई
– प्राइम मिनिस्‍टर : फाम मिन्ह चीन्ह
– मुद्रा : डोंग
– आबादी : लगभग 1.1 करोड़

01 November 2025 Current Affairs In Hindi Download Pdf 
1 November 2025 Current Affairs In Hindi Download Pdf


1 november 2025 current affairs in hindi download pdf 

other link:-

31 october 2025 current affairs in hindi download pdf click here

22 october 2025 current affairs in hindi download pdf  click here

1 november 2025 current affairs in hindi download pdf