weekly current affairs 2025: [1-8]october month current

  • Post author:

weekly current affairs 2025: [1-8]october month current

weekly current affairs 2025: [1-8]october month current
weekly current affairs 2025: [1-8]october month current

1. अमेरिका में 1 अक्टूबर 2025 से सरकारी शटडाउन क्यों हुआ?
Why did the US government shutdown start on October 1, 2025?

a. कांग्रेस में बजट विधेयक पास न होना
b. संघीय कर्मचारियों की हड़ताल
c. कर और विदेशी सहायता विवाद
d. न्यायालय द्वारा संघीय व्यय पर रोक

Answer: a. कांग्रेस में बजट विधेयक पास न होना

– संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका (USA) में एक अक्‍टूबर 2025 को शटडाउन लागू हो गया है।
– इसकी वजह है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीनेट से बजट के फंडिंग बिल (विधेयक) को पास नहीं करा पाए।
– इससे कई गैरजरूरी सरकारी कामकाज ठप हो गए हैं, जिससे करीब 9 लाख सरकारी कर्मचारियों को बिना सैलरी छुट्टी पर भेजने की नौबत आ गई है।
– दरअसल, 30 सितंबर 2025 की देर रात बिल (विधेयक) पर वोटिंग हुई। बिल के समर्थन में 55 और विरोध में 45 वोट पड़े। इसे पास कराने के लिए 60 वोटों की जरूरत थी।
– ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को विपक्षी डेमोक्रेट्स सांसदों का समर्थन जरूरी था, लेकिन डेमोक्रेट्स ने बिल के खिलाफ वोट किया।
– हालांकि रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि जब तक डेमोक्रेट्स बिल को समर्थन नहीं देंगे, तब तक इस बिल को रोजाना पेश किया जाएगा।

अमेरिका में वित्‍त वर्ष कब से कब तक?
– एक अक्‍टूबर से अगले वर्ष के 30 सितंबर तक (जबकि भारत में वित्‍त वर्ष 1 अप्रैल से अगले वर्ष के 31 मार्च होता है)
– अमेरिका का फिस्कल ईयर यानी खर्च का साल 1 अक्टूबर से शुरू होता है। यह एक तरह से सरकार का आर्थिक साल होता है, जिसमें वह अपना पैसा खर्च करने और बजट बनाने की योजना बनाती है।
– इस दौरान सरकार तय करती है कि कहां पैसा लगाना है, जैसे सेना, स्वास्थ्य या शिक्षा में। अगर इस तारीख तक नया बजट पास नहीं होता, तो सरकारी कामकाज बंद हो जाता है। इसे शटडाउन कहते हैं।

अमेरिका में कैसे बजट पास होते हैं?
– इसकी तुलना भारत से करते हैं – भारत सरकार के बजट में खर्च और आय का पूरा लेखा-जोखा होता है। इसे संसद से पास करवाना होता है। इसे वित्‍त विधेयक के तौर पर जाना जाता है। जबकि अमेरिका बजट कई हिस्‍से में होता है।
– अमेरिकी बजट पर कांग्रेस (US संसद) की House और Senate समितियाँ चर्चा करती हैं और इससे जुड़े 12 Appropriations Bills (विधेयक) तैयार करती हैं।
– हर बिल किसी विभाग/कार्यक्रम के खर्च की कानूनी अनुमति देता है।
– अगर बजट या Appropriations Bills (विधेयक) समय पर पास नहीं होते, तो सरकारी खर्च करने की कानूनी अनुमति नहीं रहती।

————–
2. भारत और यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के किन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ?
The Free Trade Agreement (FTA) between India and which countries of the European Free Trade Association (EFTA) came into effect on October 1, 2025?

a. हंगरी, आयरलैंड
b. आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन
c. नॉर्वे, स्विट्जरलैंड
d. b और c दोनों

Answer: d. b और c दोनों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड)

– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 1 अक्टूबर, 2025 को कहा कि भारत और चार यूरोपीय देशों के समूह (ईएफटीए) के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है।
– इस समझौते से व्यापार, निवेश और रोजगार सृजन के नए अवसर खुलेंगे, जिससे लोगों और व्यवसायों को लाभ होगा।

कब हुआ था एग्रीमेंट
– भारत ने 10 मार्च 2024 को चार देशों (आइसलैंड, लिकटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) के ग्रुप यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) साथ मुक्‍त व्‍यापार समझौते (FTA) पर हस्‍ताक्षर किया था।
– ये चारों देश यूरोपीय संघ (27 देशों का एक समूह) का हिस्सा नहीं हैं।

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट क्‍या है?
FTA – फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (मुक्‍त व्‍यापार समझौता)
– इस एग्रीमेंट का प्रयोग व्यापार को सरल बनाने के लिये किया जाता है।
– एफटीए के तहत दो देशों या अधिक के बीच आयात-निर्यात के तहत उत्पादों पर सीमा शुल्क, नियामक कानून, सब्सिडी और कोटा आदि को सरल बनाया जाता है।
– शुल्‍क बेहद कम या नहीं लगाया जाता है। प्रोडक्‍ट के आयात-निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं होती है।

समझौता में क्‍या है?
– इस समझौते का लक्ष्‍य 15 वर्षो के भीतर भारत में 100 अरब डॉलर (लगभग 8.27 लाख करोड़) के निवेश करना और 10 लाख जॉब्स तक पहुंचना है।
– इसका मतलब है कि ये चार यूरोपीय देश भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करेंगे।
– स्विस घड़ियों, चॉकलेट और कटे और पॉलिश किए गए हीरों जैसे कई उत्पादों को कम या शून्य शुल्क पर अनुमति दी गई है।
– आईटी, ऑडियो-विजुअल और स्किल्ड प्रोफेशनल के मूवमेंट जैसे डोमेस्टिक सर्विसेज सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट और एक्सपोर्ट्स को बढ़ावा देने में मदद के लिए यह समझौता किया गया है।

पहली बार EFTA देशों से भारत में निवेश
– वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में पहली बार हम EFTA देशों से भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की बाध्यकारी प्रतिबद्धता (binding commitment ) के साथ एफटीए पर हस्ताक्षर किया।

किस वर्ष से FTA पर हो रही चर्चा?
– इस ट्रेड समझौते लिए वर्ष 2008 में बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से वर्ष 2013 के अंत में यह बातचीत रूक कई थी।
– और एक दशक के लंबे अंतराल के बाद 2023 में फिर से शुरू हुई।
– समझौते पर फ़ाइनल मुहर लगने से पहले कुल 21 दौर की बातचीत हुई। 10 मार्च 2024 को समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

भारत क्‍या फायदा होगा?
– जिन चार देशों साथ समझौते हुए हैं, उनमें से स्विट्जरलैंड का भारत के साथ सबसे बड़ा कारोबार है।
– भारत अब कुछ समय के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्विस उत्पादों जैसे स्विस घड़ी, चॉकलेट, बिस्कुट जैसी चीज़ों पर कस्टम ड्यूटी कम कर देगा या हटा देगा। भारत चॉकलेट्स पर 30% और घड़ियों पर 20% इंपोर्ट ड्यूटी लगाता है।
– EFTA देशों की ग्लोबल लीडरशिप से डिजिटल ट्रेड, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज, ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल मशीनरी, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स, फूड प्रोसेसिंग और क्लीन एनर्जी जैसे कई सेक्टर में कोलैबोरेशन (सहयोग) के नए द्वार खुलेंगे।
– भारत का यूएई और ऑस्ट्रेलिया साथ भी ऐसा ही समझौता है।

आइसलैंड
– आइसलैंड, एक नॉर्डिक द्वीप राष्ट्र, ज्वालामुखी, गीजर, गर्म झरने और ज्‍वालामुखी हैं।
– राजधानी : रेक्जाविक
– पीएम : क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टडॉटिर
– मुद्रा : आइसलैंडिक क्रोन

नॉर्वे
– नॉर्वे एक नॉर्डिंग देश है जो पहाड़ों, ग्लेशियरों और गहरे तटीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है।
– राजधानी : ओस्लो
– सम्राट : हेराल्ड वी
– प्रधानमंत्री : जोनास गहर स्टोर
– मुद्रा : नॉर्वेजियन क्रोन

स्विट्जरलैंड
– यह मध्य यूरोप का एक देश है।
– राजधानी : बर्न
– राष्‍ट्रपति : करिन केलर-सटर
– मुद्रा : स्विस फ्रैंक

लिकटेंस्टाइन
– यह यूरोप में स्थित एक छोटा लैंडलॉक देश है।
– राजधानी : वादुज़
– प्रधानमंत्री : ब्रिजित हास
– मुद्रा : स्विस फ़्रैंक
– क्षेत्रफल : 160 वर्ग किलोमीटर (भारतीय शहर झांसी के क्षेत्रुल के बराबर)

——
UPSC और State PCS प्रिलिम्‍स एग्‍जाम के लिए प्रश्‍न

Q1. भारत–EFTA मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

a. आयात-निर्यात पर सभी सीमा शुल्क खत्म करना
b. 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन
c. केवल ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देना
d. यूरोपीय संघ (EU) के साथ भारत का व्यापार बढ़ाना

Answer: b. 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन

—–
Q2. भारत–EFTA FTA के बारे में कौन सा कथन सही है?

a. EFTA के सभी सदस्य यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा हैं।
b. समझौते पर कुल 21 दौर की बातचीत हुई और हस्ताक्षर 10 मार्च 2024 को हुए।
c. यह समझौता केवल वस्तुओं के व्यापार पर लागू होता है, सेवाओं को नहीं।
d. भारत ने केवल नॉर्वे और स्विट्जरलैंड के साथ ही समझौता किया।

Answer: b. समझौते पर कुल 21 दौर की बातचीत हुई और हस्ताक्षर 10 मार्च 2024 को हुए।

——
Q3. भारत–EFTA FTA का निवेश संबंधी प्रतिबद्धता किस प्रकार की है?

विकल्प:
a. केवल सिफारिशी (Non-binding)
b. बाध्यकारी (Binding commitment)
c. अस्थायी (Temporary)
d. शर्तों पर निर्भर (Conditional)

सही उत्तर: b. बाध्यकारी (Binding commitment)

—–
UPSC और State PCS मेंस एग्‍जाम लेवेल के प्रश्‍न
– GS Paper 2 (Governance, Constitution, Polity, Social Justice & International Relations)
– GS Paper 3 (Economic Development, Technology, Environment)

Q. भारत ने UAE और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी FTA किया है। EFTA FTA के दृष्टिकोण से इन समझौतों के लाभ और चुनौतियों की तुलना करें।

उत्तर कैसे लिखें :
– EFTA: यूरोपीय बाजार, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, डिजिटल ट्रेड, वित्तीय सेवाओं पर फोकस।
– UAE/Australia: क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखला, प्राकृतिक संसाधन, कृषि और सेवाएँ।
– चुनौती: घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धा, निवेश प्रबंधन, संवेदनशील सेक्टर की सुरक्षा।
– लॉजिकल लिंक: हर FTA का क्षेत्रीय और सेक्टोरल महत्व अलग, नीति-निर्धारण में संतुलन जरूरी।

————–े
————–
3. जेन गुडॉल (Jane Goodall) किस क्षेत्र से संबंधित थीं, जिनका निधन एक अक्‍टूबर 2025 को 91 वर्ष की उम्र में हो गया?
Jane Goodall, who died on October 1, 2025, at the age of 91, was related to which field?

a. परमाणु भौतिकी
b. प्राइमेटोलॉजी और संरक्षणवादी
c. अंतरिक्ष विज्ञान
d. जलवायु भूगोल

Answer: b. प्राइमेटोलॉजी और संरक्षणवादी

– जेन गुडॉल का निधन एक अक्‍टूबर 2025 को 91 वर्ष की उम्र में अमेरिका में हो गया।
– 1934 में लंदन में जन्म; बोरनमाउथ (इंग्लैंड) में पली-बढ़ीं।
– पिता से मिले स्टफ्ड गोरिल्ला खिलौने और “टार्ज़न” तथा “डॉ. डूलिटल” जैसी किताबों से प्रेरित।
– केन्या यात्रा: 1957 में नौका से केन्या पहुंचीं। लुई लीकी (प्रसिद्ध मानववादी) और उनकी पत्नी मैरी लीकी से मुलाकात के बाद प्राइमेट अध्ययन शुरू किया।

0

प्राइमेटोलॉजिस्ट का मतलब
– प्राइमेटोलॉजी (Primatology) प्राइमेट्स (Primates) के अध्ययन का विज्ञान है, जिसमें मानव सहित वानरों, लोमड़ियों और अन्य प्राइमेट प्रजातियों का व्यवहार, विकास, पारिस्थितिकी और संरक्षण शामिल है।
– यह एथोलॉजी (पशु व्यवहार विज्ञान), मानवविज्ञान (Anthropology) और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ा है।
– प्राइमेटोलॉजी (Primate अध्ययन) और जेन गुडॉल का कार्य सीधे-सीधे चार्ल्स डार्विन की Evolution Theory (Theory of Evolution by Natural Selection, 1859) से जुड़ा हुआ है।
– उनका मानना था कि सभी जीव एक ही सामान्य पूर्वज (common ancestor) से विकसित हुए हैं। जो प्राणी अपने परिवेश के अनुसार बेहतर अनुकूलन (adaptation) कर पाए, वही जीवित रहे (Survival of the Fittest)।

डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत
– डार्विन ने अपनी पुस्तक ‘द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज़’ में जो निष्कर्ष लिखे हैं, उनके अनुसार, प्रजातियाँ प्राकृतिक चयन के माध्यम से विकसित होती हैं।
– उनका मानना ​​है कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों के कुछ सामान्य पूर्वज होते हैं।
– चूँकि प्रकृति के संसाधन सीमित हैं और जलवायु परिवर्तन आम हैं, इसलिए किसी विशेष प्रजाति के कुछ जीव बाकी जीवों की तुलना में बेहतर अनुकूलन सीख लेते हैं।
– उनके जीवित रहने की संभावना उन जीवों की तुलना में बेहतर थी जो गतिशील वातावरण के अनुकूल न हो पाने के कारण नष्ट हो गए।
– जो जीव जीवित बचे, वे प्रजनन करते हैं और अपनी विशेषताओं को अपनी संतानों में स्थानांतरित करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि केवल सबसे योग्य पीढ़ियाँ ही जीवित रहें।
– विभिन्न प्रजातियों को जीवित रहने में मदद करने वाले गुणों को प्राप्त करने को विकास कहा जा सकता है।

——-

————–
4. किस राज्‍य सरकार ने बालोद जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Which state government declared Balod district as India’s first child marriage free district?

a. मध्य प्रदेश
b. ओडिशा
c. छत्तीसगढ़
d. झारखंड

Answer: c. छत्तीसगढ़

—————
5. छत्तीसगढ़ सरकार ने किस जिले को भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया?
Which district was declared as India’s first child marriage free district by the Chhattisgarh government?

a. बालोद
b. कबीरधाम
c. महासमुंद
d. बस्तर

Answer: a. बालोद

– छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 सितंबर 2025 को दावा किया कि बालोद भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है, जिसे आधिकारिक तौर पर बाल विवाह मुक्‍त घोषित किया गया है।
– यहां की सभी 436 ग्राम पंचायतों और नौ शहरी निकायों को राज्‍य सरकार द्वारा औपचारिक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।
– पिछले दो सालों में बालोद में बाल विवाह का कोई मामला सामने नहीं आया।
– बालोद जिले के कलेक्‍टर दिव्‍या उमेश मिश्रा ने इस उपलब्धि की श्रेय जिले के प्रशासन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सामूहित प्रयासों को दिया।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
– बालोद जिले को यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 अगस्त, 2024 को शुरू किए गए ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत प्राप्‍त हुई।

बाल विवाह मुक्त राज्‍य का लक्ष्‍य
– मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि साल 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त करना है।
– यह सिर्फ सरकार की योजना नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव लाने की एक मजबूत कोशिश है।
– उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा पंचायतों और नगर निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया को अब तेजी से किया जा रहा है।

बाल विवाह कानून क्‍या है?
– बाल विवाह निषेध अधिनियम , 2006, (PCMS एक्‍ट, 2006) बाल विवाह को रोकने और समाज से उनके उन्मूलन को सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया था।
– यह एक ऐसा कानून है, जिसका उद्देश्‍य बाल विवाहों पर अंकुश लगाना और इसमें शामिल लोगों को सजा देना है।
– लड़की की शादी की उम्र 18 साल और लड़के की 21 साल है।
– बाल विवाह अवैध है, लेकिन अमान्‍य नहीं।
– बाल विवाह पर दो साल तक की सजा का प्रावधान है।
– अदालत बाद विवाह को रोकने का आदेश जारी कर सकती है।
– इस एक्‍ट के तहत अपराध गैर-जमानती है।

भारत में प्रतिवर्ष कितने बाल विवाह
– समाज में प्रचलित बाल विवाह लैंगिक असमानता और भेदभाव का प्रमाण है।
– यूनिसेफ के अनुमान के मुताबिक भारत में 18 वर्ष से कम आयु की 1.5 मिलियन (15 लाख) लड़कियों की शादी हर साल होती है।
– आज दुनिया में सबसे ज्यादा बाल-विवाह भारत में होते हैं। जोकि पूरी दुनिया में होने वाले कुल बाल विवाहों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है।

किन राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा बाल विवाह
– पश्चिम बंगाल
– बिहार
– झारखंड
– राजस्थान
– त्रिपुरा
– असम
– आंध्र प्रदेश

—————
6. PM मोदी ने RSS के शताब्दी समारोह में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया, भारतीय मुद्रा पर पहली बार कौन सा चित्र अंकित किया गया है?
PM Modi released a commemorative coin of Rs 100 at the centenary celebrations of RSS, which picture has been inscribed on Indian currency for the first time?

a. महात्मा गांधी
b. ताज महल
c. भारत माता
d. लाल किला

Answer: c. भारत माता

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी किया, जिसमें पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता का चित्रण किया गया है। इस दौरान PM मोदी ने डाक टिकट भी जारी किया।

सिक्‍के और डाक टिकट पर क्‍या क्‍या अंकित
– 100 रुपये के सिक्के में एक तरफ राष्ट्रीय प्रतीक अंकित है।
– दूसरी तरफ सिंह के साथ वरद मुद्रा (आशीर्वाद देने या देने का प्रतीक हाथ की मुद्रा) में भारत माता की भव्य छवि अंकित है।
– सिक्के पर आरएसएस का आदर्श वाक्य “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय, इदं न मम ” भी अंकित है।
– जिसका अर्थ है “सब कुछ राष्ट्र को समर्पित, सब कुछ राष्ट्र का है, कुछ भी मेरा नहीं”।
– डाक टिकट पर 1963 के गणतंत्र दिवस परेड में आरएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी को दर्शाया गया है।

आरएसएस के बारे में (द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार)
– आरएसएस की शुरुआत 1925 में नागपुर में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। यह एक ऐसा संगठन है, जो स्वयंसेवकों पर आधारित है और इसका मकसद लोगों में संस्कृति की समझ, अनुशासन, सेवा भावना और समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना है।

————–
7. सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDUAI) कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Universal Access to Information (IDUAI) observed?

a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्‍टूबर

Answer: a. 28 सितंबर

2025 की थीम
– डिजिटल युग में पर्यावरणीय जानकारी तक पहुँच सुनिश्चित करना
– Ensuring Access to Environmental Information in the Digital Age

– यह दिन इस बात को रेखांकित करता है कि सूचना का अधिकार केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकतांत्रिक शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए अनिवार्य है।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) और UNESCO का मानना है कि सही जानकारी तक पहुँच नागरिकों को सशक्त बनाती है, भ्रष्टाचार को घटाती है और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में मदद करती है।

————–
8. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Translation Day celebrated?

a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्‍टूबर

Answer: c. 30 सितंबर

2025 की थीम
– अनुवाद, एक ऐसे भविष्य को आकार देना जिस पर आप भरोसा कर सकें
– Translation, shaping a future you can trust

– यह दिवस भाषाई विविधता, संवाद और अंतरसंस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– 1953 में International Federation of Translators (FIT) ने पहली बार इस दिन को मनाना शुरू किया।
– दरअसल, 30 सितम्बर को सेंट जेरोम (St. Jerome) का निधन हुआ था, जिन्हें बाइबिल का अनुवाद करने वाला महान विद्वान और अनुवादकों का संरक्षक संत (Patron Saint of Translators) माना जाता है।
– 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने आधिकारिक रूप से 30 सितम्बर को “International Translation Day” घोषित किया।

—————
9. मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC दफ्तर में जमा कराई

– पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC ऑफिस में जमा करा दी है।
– दरअसल, 28 सितंबर को हुए एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।
– इसके बाद ACC के किसी अन्य अधिकारी से टीम को ट्रॉफी दिलवाने की जगह नकवी इसे अपने साथ होटल लेते गए थे। वे इस बात पर अड़ गए थे कि भारतीय टीम को ट्रॉफी वही देंगे।
– इसके दो दिन बाद मंगलवार को ACC की सालाना बैठक हुई। इसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नकवी को जल्द से जल्द ट्रॉफी वापस करने को कहा था।
– NDTV ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारतीय अधिकारियों ने नकवी को चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो महाभियोग लाकर उनको ACC प्रमुख के पद से हटाया जा सकता है।
– इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी ने जमा कराई है। अब यह ट्रॉफी भारत को कैसे दी जाएगी, इस पर फैसला होना बाकी है।

————–
10. CISF के नए महानिदेशक (DG) कौन बने?
Who has become the new Director General (DG) of CISF?

a. राकेश कुमार
b. अजय वर्मा
c. रश्मि कुमारी
d. प्रवीर रंजन

Answer: d. प्रवीर रंजन

– उन्‍होंने 30 सितंबर, 2025 को ज्‍वाइन किया।
– वह 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।

1. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्‍दी वर्ष पर चेयरमैन ने नया प्रतीक चिन्ह (Logo) जारी किया, इसमें किस पेड़ के पत्‍तों की माला बनाई गई है?
On the centenary year of the UPSC, Chairman released a new logo, in which a garland of leaves of which tree has been made?

a. पीपल
b. नीम
c. आम
d. बरगद

Answer: d. बरगद (चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने नया Logo जारी किया)

– UPSC की स्‍थापना 1 अक्तूबर 1926 को ली कमीशन की सिफारिशों और भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रावधानों के तहत हुई थी।
– तब से लेकर आज तक आयोग देश की योग्यता आधारित सिविल सेवा प्रणाली की रीढ़ माना जाता है।
– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक अक्‍टूबर 2025 को अपनी शताब्दी वर्ष की शुरुआत की।
– इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. अजय कुमार ने आयोग का नया प्रतीक चिन्ह (Logo) जारी किया।

नए लोगो में क्या खास?
– नए लोगो के केंद्र में राष्ट्रीय प्रतीक है, जो राष्ट्र की सेवा और अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है।
– इसके चारों ओर बरगद के पत्तों की माला बनाई गई है, जो ज्ञान और धैर्य का प्रतीक है।
– नीचे की ओर एक पट्टी पर ‘संग लोक सेवा’ अंकित है, जो आयोग की जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करता है।

विशेष शताब्दी लोगो भी पेश किया गया
– आयोग ने एक विशेष शताब्दी लोगो भी प्रस्तुत किया है।
– इसमें तरंग के आकार का डिजाइन आयोग की सौ साल की प्रगतिशील, दृढ़ और अनुकूलनशील यात्रा को दर्शाता है।
– इस लोगो में ‘100’ के अंतिम ‘0’ के भीतर UPSC का प्रतीक शामिल है, जो भारत की प्रशासनिक यात्रा में इसकी केंद्रीय भूमिका को प्रदर्शित करता है।

नई पहल की शुरुआत
– शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में UPSC ने एक विशेष पहल ‘My UPSC Interview: From Dream to Reality’ भी शुरू की है। यह पोर्टल innovateindia.mygov.in/upsc/ पर उपलब्ध है। इस पहल के तहत सेवामुक्त और वर्तमान सिविल सेवकों को आमंत्रित किया गया है कि वे अपने यूपीएससी इंटरव्यू के अनुभव साझा करें।
– प्रविष्टियां स्‍वीकार करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है।
– चयनित अनुभवों को संकलित कर शताब्दी वर्ष 2026 के दौरान प्रकाशित किया जाएगा।

—————
2. केंद्र सरकार ने देश का अटॉर्नी जनरल पुनः किसे नियुक्‍त किया?
Who has been reappointed as the Attorney General of the country by the Central Government?

a. आर वेंकटरमणी
b. आरके वेणुगोपाल
c. कपिल सिब्‍बल
d. रविशंकर प्रसाद

Answer: a. आर वेंकटरमणी

– केंद्र सरकार ने वेंकटरमणी को 1 अक्‍टूबर 2025 से अगले दो वर्ष के समय के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में पुनः नियुक्त किया।
– 30 सितंबर 2025 को इनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया था, लेकिन आर वेंकटरमणी को पुनः अटॉर्नी जनरल पद पर नियुक्‍त किया गया है।
– उन्‍होंने 1 अक्‍टूबर 2022 को केके वेणुगोपाल की जगह ली थी।

आर वेंकटरमणी के बारे में
– आर वेंकटरमणि सीनियर एडवोकेट हैं।
– वह देश के 16वें अटॉर्नी जनरल बन गए हैं।
– वह तमिलनाडु से हैं।
– 1977 में वकील बने थे।
– 1979 में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी।
– 2010 में उन्‍हें विधि आयोग (लॉ कमीशन) का सदस्‍य बनाया गया था।
– 2013 में भी एक और कार्यकाल के लिए इसके सदस्‍य बने।
– 30 सितंबर 2022 को दश के 16वें अटॉर्नी जनरल बने।
– अब 1 अक्‍टूबर 2025 से उनकी पुन: नियुक्ति हो गई।

अटॉर्नी जनरल
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अनुसार, भारत का अटॉर्नी जनरल (AG) भारत का सबसे बड़ा कानून अधिकारी होता है।
– अटॉर्नी जनरल भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार है और कानूनी मामलों पर केंद्र सरकार को सलाह देता है।
– सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भारत सरकार का पक्ष रखता है।
– अटॉर्नी जनरल को संसद की दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग लेने और बोलने का भी अधिकार होता है।
– हालांकि सदन में वोट करने का अधिकार नहीं होता।
– उन्‍हें वो सारे विशेषाधिकार और इम्‍यूनिटी होती है, जो एक सांसद के पास होती है।

अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति कैसे होती है?
– अटॉर्नी जनरल एक संवैधानिक पद है।
– नियुक्ति केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
– वह निर्धारित समय सीमा या राष्ट्रपति की इच्छा के समय पद पर रहता है।
– भारत के अटॉर्नी जनरल को किसी भी समय राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।
– नियुक्ति के लिए जरूरी है कि उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
– उन्होंने या तो किसी भारतीय राज्य के हाईकोर्ट में जज के रूप में या एडवोकेट के रूप में 10 वर्ष पूरे किए होंगे।
– वह राष्ट्रपति की नजर में एक प्रख्यात न्यायविद भी हो सकते हैं।
– केंद्र सरकार के

————–
3. प्रसिद्ध गांधीवादी जीजी पारिख का निधन 101 वर्ष की आयु में 2 अक्‍टूबर 2025 को हो गया, वे इनमें क्‍या थे?
Famous Gandhian GG Parikh passed away on 2 October 2025 at the age of 101, what was he among these?

a. स्वतंत्रता सेनानी
b. लोकतांत्रिक समाजवाद के समर्थक
c. श्रमिक आंदोलनों के नेता
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (स्वतंत्रता सेनानी, लोकतांत्रिक समाजवाद के समर्थक, श्रमिक आंदोलनों के नेता)

– 30 दिसंबर, 1924 को राजकोट में जन्मे, उन्होंने 1942 में युवावस्था में ही भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया। उस दौरान उन्हें ब्रिटिश सरकार ने 10 महीने के लिए जेल में डाल दिया था।
– यहीं पर उनकी मुलाकात आचार्य नरेंद्र देव से हुई। उनके साथ संवाद ने एक मज़बूत वैचारिक आधार प्रदान किया।

– उन्‍होंने अपना पूरा जीवन मज़दूर आंदोलन को सशक्त बनाने और युवाओं को जोड़कर ज़मीनी स्तर पर समाजवादी लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रसार में लगाया।
– वह लोकतांत्रिक समाजवाद में विश्वास रखने वाले व्यक्ति थे, सेवादल से जुड़े थे, जॉर्ज फर्नांडीज़, मधु दंडवते, मृणाल गोरे, प्रमिला दंडवते, कमल मोरारका और उद्योगपति राहुल बजाज जैसे दिग्गज नेताओं के साथ उनकी मित्रता थी।
– उन्होंने 65 वर्ष पहले यूसुफ मेहर अली सेन्टर की स्थापना की थी।
– वे देश में बढ़ रही साम्प्रदायिकता, मुस्लिम, दलित, महिलाओं के प्रति अन्याय के विरूद्ध वे आजीवन सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

—————
4. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (अक्‍टूबर 2025) में रेपो रेट बदलाव नहीं किया, यह रेपो दर कितनी है?
RBI did not change the repo rate in the bi-monthly monetary policy review (August 2025), what is this repo rate?

a. 5.5%
b. 5.8%
c. 6.2%
d. 6.5%

Answer: a. 5.5%

– भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक एक अक्‍टूबर 2025 को हुई।
– इस मीटिंग में नीतिगत रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया।
– RBI का कहना है कि महंगाई काबू में है, इसलिए रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है।
– जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है।
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

मौद्रिक नीति समिति के पदेन अध्यक्ष – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा

—————-

5. गृह मंत्रालय की उच्‍च स्‍तरीय समिति (HLC) ने कितने राज्यों के लिए ₹4,645.60 करोड़ के आपदा शमन (मिटिगेशन), पुनर्वास और पुनर्निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी?
The high-level committee of the Home Ministry approved disaster mitigation, rehabilitation and reconstruction projects worth ₹4,645.60 crore for how many states?

a. असम, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश
c. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (असम, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश)

– गृह मंत्रालय के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय समिति (HLC) ने 1 अक्टूबर 2025 को नौ राज्यों के लिए आपदा शमन (मिटिगेशन), पुनर्वास और पुनर्निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
– कुल राशि ₹4,645.60 करोड़ है, जो राष्ट्रीय आपदा शमन कोष (NDMF) से वित्त पोषित होगी।
– इन राज्‍यों में असम, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश शामिल हैं।
– इस कमेटी की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।
– समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नीति आयोग के उपाध्यक्ष शामिल हैं।
– यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आपदा लचीला भारत’ (Disaster Resilient India) के दृष्टिकोण को मजबूत करने के उद्देश्य से है।

प्रमुख परियोजनाओं का विवरण
– परियोजनाएं बाढ़, भूस्खलन, सूखा, जंगल की आग आदि आपदाओं से निपटने पर केंद्रित हैं। कुछ प्रमुख परियोजनाएं निम्न हैं:

1) असम में वेटलैंड्स का पुनरुद्धार और पुनर्जीवन
– राशि: ₹692.05 करोड़ (केंद्रीय हिस्सा ₹519.04 करोड़ – 75%, राज्य हिस्सा ₹173.01 करोड़ – 25%)।
– विवरण: ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली के 9 जिलों में 24 वेटलैंड्स को बहाल किया जाएगा। इससे बाढ़ भंडारण क्षमता बढ़ेगी, जलीय पर्यावरण की रक्षा होगी और मत्स्य पालन के माध्यम से आर्थिक विकास होगा।

2) शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम (UFRMP) चरण-2
– राशि: ₹2,444.42 करोड़ (केंद्रीय हिस्सा 90%, राज्य हिस्सा 10%)।
– कवरेज: 11 शहर – भोपाल, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जयपुर, कानपुर, पटना, रायपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापत्तनम, इंदौर, लखनऊ।
– विवरण: ये शहर जनसंख्या, बाढ़ प्रवणता आदि मानदंडों पर चुने गए हैं। इसमें संरचनात्मक (जैसे बांध) और असंरचनात्मक (जैसे चेतावनी प्रणाली) उपाय शामिल हैं।
– विशेष: गुवाहाटी के लिए बाढ़ शमन (मिटिगेशन) पर ₹200 करोड़ (केंद्रीय हिस्सा ₹180 करोड़)।

3) पुनर्वास और पुनर्निर्माण परियोजनाएं:
– असम: 2022 की बाढ़/भूस्खलन के लिए ₹1,270.788 करोड़।
– केरल: 2022 की बाढ़ और 2024 के वायनाड भूस्खलन के लिए ₹260.56 करोड़।

—————
6. डॉ. एमएस स्वामीनाथन पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 से किसे सम्‍मानित किया गया?
Who was honoured with the Dr. MS Swaminathan Environment Conservation Award 2025?

a. सहज समृद्ध (एन. देवकुमार) और वीरप्पन
b. राकेश वर्मा, अजय शर्मा
c. अजय रस्‍तोगी, विजय दास
d. सीके रंगनाथन

Answer: a. सहज समृद्ध (एन. देवकुमार) और वीरप्पन

– यह पुरस्‍कार सितंबर 2025 में एमएस स्वामीनाथन के 100वें वर्ष समारोह के दौरान सितंबर 2025 में दिया गया।
– यह पुरस्‍कार का 31वां संस्‍करण था।

अवॉर्ड विजेता
– पहला पुरस्कार मैसूर के सहज समृद्ध (एन. देवकुमार) को दिया गया, जो भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों और देशी फसल किस्मों की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण हेतु एक जन आंदोलन है। सहज समृद्ध एक संगठन है। यह पारंपरिक धान की किस्मों और बाजरे के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
– दूसरा पुरस्‍कार 60 वर्षीय वीरप्पन को दिया, वे कलैग्नार नगर गाँव के इरुलर मछुआरे हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्‍होंने बताया कि उनकी टीम ने कीचड़ में रहने वाले केकड़ों (मड क्रैब्स) का प्रचार-प्रसार कैसे किया। आगे बताया कि अब वे कॉलेज के छात्रों को केकड़ा और मछली पालन का प्रशिक्षण देते हैं।

डॉ. एमएस स्वामीनाथन पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार
– यह पुरस्‍कार किसी व्यक्ति, कंपनी या एनजीओ को दिया जाता है जिसने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ाने में योगदान दिया हो।
– इस पहल को कैविनकेयर प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है।

एम एस स्वामीनाथन के बारे में
– भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का पूरा नाम मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन है।
– स्वामीनाथन हरित क्रांति के एक विश्व नेता थे।
– उन्होंने गेहूं और चावल की उच्च उपज देने वाली किस्मों को पेश किया और आगे विकसित किया।
– उन्‍हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार मिला।
– फरवरी 2024 में केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

—————
7. अंतरराष्ट्रीय वृद्धजनों का दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Older Persons celebrated?

a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: a. 1 अक्टूबर

2025 की थीम
– स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाने वाले वृद्धजन: हमारी आकांक्षाएं, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार
– Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being and Our Rights

– इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 14 दिसंबर 1990 को घोषित किया था।
– पहली बार आयोजन: वर्ष 1991 में पहली बार मनाया गया।

उद्देश्य
– वृद्धजनों के अधिकारों, कल्याण और गरिमा (dignity) की रक्षा करना।
– समाज में उनके योगदान को पहचान देना।
– बढ़ती वृद्धजन आबादी से जुड़े मुद्दों (स्वास्थ्य, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक समावेशन) पर जागरूकता बढ़ाना।

वृद्धजनों को लेकर सरकार की नीति
– सरकार ने उनके लिए “राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति” (National Policy on Older Persons) बनाई है।
– साथ ही Senior Citizens Act, 2007 लागू है, जो वृद्धजनों के भरण-पोषण और अधिकारों की कानूनी गारंटी देता है।

—————
8. ई-कचरा उत्पन्न करने में दुनिया में भारत किस स्‍थान पर है, जिसने 2025 में लगभग 22 लाख टन अनुमानित ई कचरा उत्‍पन्‍न किया?
What is India’s rank in the world in generating e-waste, with an estimated 2.2 million tonnes of e-waste generated in 2025?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: c. तीसरा (अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्‍थान पर)

– भारत की तेज डिजिटल क्रांति के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ई-कचरा) की मात्रा में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है।
– यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है।

टॉप 3 देशों ने कितने ई-कचरे का उत्‍पादन किया
– न्‍यूजपेपर “द हिन्‍दू” के अनुसार 2025 में भारत ने लगभग 22 लाख टन (2.2 मिलियन मीट्रिक टन) ई-कचरा उत्पन्न किया।
– यह चीन (लगभग 5.3 मिलियन टन) और अमेरिका (लगभग 3.2 मिलियन टन) के बाद तीसरा स्थान है।
– भारत में ई-कचरा उत्पादन 2017-18 से 2023-24 तक 151% बढ़ा है।

प्रबंधन की वर्तमान चुनौतियां
– अधिकांश ई-कचरा (60% से अधिक) 65 प्रमुख शहरों से आता है, जैसे दिल्ली का सीलमपुर, मुस्तफाबाद, उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद और महाराष्ट्र का भिवंडी।
– ई-कचरा प्रबंधन में अनौपचारिक क्षेत्र का प्रभुत्व (95%) सबसे बड़ी समस्या है, जहां कबाड़ीवाले, स्क्रैप डीलर और झुग्गी-आधारित वर्कशॉप असुरक्षित तरीकों से कचरा संसाधित करते हैं।
– केवल 10% ई-कचरा औपचारिक रिसाइक्लिंग तक पहुंचता है, जबकि 322 पंजीकृत इकाइयों की क्षमता 2.2 मिलियन टन से अधिक है।
– अनौपचारिक तरीके जैसे मैनुअल डिस्मैंटलिंग, खुले में जलाना, एसिड लीचिंग और असांवेदनशील डंपिंग से 1,000 से अधिक विषाक्त पदार्थ (जैसे लेड, कैडमियम, मरकरी, क्रोमियम, डाइऑक्सिन और ब्रोमिनेटेड फ्लेम रिटार्डेंट्स) निकलते हैं।
– इसके आर्थिक नुकसान वार्षिक $10 बिलियन से अधिक हैं, जिसमें जल प्रदूषण (साइनाइड और सल्फ्यूरिक एसिड से), वायु प्रदूषण (लेड धुएं, कोयला जलाने और प्लास्टिक इंसिनरेशन से) और मिट्टी प्रदूषण शामिल हैं।
– सामाजिक नुकसान $20 बिलियन से ऊपर है, और महत्वपूर्ण धातुओं (जैसे सोना, तांबा) का मूल्य ₹80,000 करोड़ से अधिक खो जाता है।

स्वास्थ्य जोखिम: एक छिपा संकट
– ई-कचरा से जुड़े स्वास्थ्य खतरे विशेष रूप से अनौपचारिक श्रमिकों (मुख्यतः महिलाएं और बच्चे) और आसपास के समुदायों पर पड़ते हैं।
– श्वसन रोग जैसे क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और लगातार खांसी 76-80% अनौपचारिक श्रमिकों में पाई जाती है।
– न्यूरोटॉक्सिन्स (लेड, मरकरी, कैडमियम) से मस्तिष्क विकास प्रभावित होता है, जिससे बच्चों में IQ में कमी, ध्यान की कमी और व्यवहार संबंधी विकार होते हैं।
– त्वचा और नेत्र विकार जैसे रैशेज, केमिकल बर्न्स और डर्मेटाइटिस 100% तक श्रमिकों को प्रभावित करते हैं।
– आनुवंशिक क्षति, एपिजेनेटिक परिवर्तन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जो गरीबी, कुपोषण और असुरक्षित आवास जैसी पूर्व-मौजूद कमजोरियों के साथ मिलकर एक ‘सिंडेमिक’ (सह-महामारी) पैदा करता है।

कानून
– ई-वेस्ट (मैनेजमेंट) नियम 2022 में EPR सर्टिफिकेट्स के लिए फ्लोर प्राइस लागू करना चाहिए, जो रजिस्‍टर्ड रिसाइक्लर्स को निष्पक्ष रिटर्न सुनिश्चित करेगा और अनौपचारिक खतरनाक प्रक्रियाओं को रोकेगा।
– अनौपचारिक क्षेत्र को औपचारिक बनाएं: स्किल सर्टिफिकेशन, PPE, स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जाना चाहिए।
– प्रवर्तन (विजिलेंस) मजबूत हो : डिजिटल ट्रैकिंग, पर्यावरणीय ऑडिट और चिकित्सा निगरानी (स्वास्थ्य शिविर, दीर्घकालिक अध्ययन)।

—–
UPSC और State PCS प्रिलिम्‍स लेवेल के प्रश्‍न

Q. भारत में ई-कचरा उत्पादन 2017-18 से 2023-24 तक 151% बढ़ा है। इस वृद्धि के लिए निम्न में से कौन-से कारण सबसे प्रासंगिक हैं?

विकल्प:
A. डिजिटल उपकरणों और स्मार्टफोन की बढ़ती खपत
B. औद्योगिक उत्पादन में गिरावट
C. अनौपचारिक कचरा वसूली प्रणाली का प्रभुत्व
D. ई-कचरा प्रबंधन नियमों का प्रभावी कार्यान्वयन

Answer: A

संक्षिप्‍त व्याख्या: डिजिटल क्रांति और स्मार्टफोन, कंप्यूटर आदि उपकरणों की बढ़ती खपत ई-कचरा उत्पादन में मुख्य कारण हैं। अनौपचारिक कचरा प्रणाली उत्पादन बढ़ाती नहीं, बल्कि प्रबंधन को प्रभावित करती है।

—–
UPSC और State PCS मेंस लेवेल के प्रश्‍न

GS पेपर 3: पर्यावरण/अर्थव्यवस्था

Q. भारत में ई-कचरा प्रबंधन में अनौपचारिक क्षेत्र के प्रभुत्व के कारण आने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य जोखिमों का विश्लेषण कीजिए। साथ ही औपचारिक क्षेत्र को मजबूत करने के लिए संभावित नीतिगत उपाय सुझाइए।

उत्तर / व्याख्या:
भारत में ई-कचरा उत्पादन 2025 में लगभग 22 लाख टन अनुमानित है। अनौपचारिक क्षेत्र में 95% ई-कचरा रिसायकल किया जाता है। इसका अर्थ केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य दृष्टि से भी गंभीर है।
– पर्यावरणीय जोखिम: अनौपचारिक रिसाइक्लिंग से लेड, कैडमियम, मरकरी, क्रोमियम, डाइऑक्सिन जैसी विषाक्त पदार्थ निकलते हैं। ये जल, वायु और मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।
– आर्थिक नुकसान: मूल्यवान धातुएं (सोना, तांबा आदि) खो जाती हैं। वार्षिक आर्थिक नुकसान $10 बिलियन से अधिक है।
– सामाजिक और स्वास्थ्य जोखिम: श्रमिकों में श्वसन रोग (क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा), न्यूरोटॉक्सिन से IQ और व्यवहार प्रभावित, त्वचा और नेत्र विकार। कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण ‘सिंडेमिक’ स्थिति।

नीति उपाय:
– EPR सर्टिफिकेट के लिए फ्लोर प्राइस लागू करना।
– अनौपचारिक श्रमिकों को स्किल सर्टिफिकेशन, PPE और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना।
– डिजिटल ट्रैकिंग और पर्यावरणीय ऑडिट के माध्यम से प्रवर्तन सशक्त बनाना।

—————
9. अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Coffee Day celebrated?

a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: a. 1 अक्टूबर

2025 की थीम
– संयुक्त सहयोग को अब पहले से अधिक अपनाएँ
– Embrace Collaboration for Collective Action – More Than Ever

इस थीम का मुख्य संदेश यह है कि –
– कॉफी उद्योग में किसान, उपभोक्ता, संगठन और सरकार – सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
– ऐसा सहयोग कॉफी उत्पादन को टिकाऊ (sustainable) बनाएगा।
– साथ ही यह न्यायसंगत (fair trade) भी सुनिश्चित करेगा।

– 2015 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने लॉन्‍च किया था।

—————-
10. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस महापुरुष की जयंती पर मनाया जाता है?
International Day of Non-Violence is celebrated on the birth anniversary of which great man?

a. सरदार वल्‍लभ भाई पटेल
b. नेल्‍सन मंडेला
c. महात्‍मा गांधी
d. अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन

Answer: c. महात्‍मा गांधी (2 अक्‍टूबर)

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र ने वर्ष 2007 में घोषित किया था।
– राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती 2 अक्‍टूबर को मनाई जाती है।
– उनका जन्‍म 2 अक्‍टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
– निधन 30 जनवरी 1948 को हो गया था, जब आजाद भारत के पहले आतंकवादी नाथू राम गोडसे ने गोली मार दी थी।
– दिल्‍ली में राजघाट पर उनका स्‍मारक है।
– महात्मा गांधी देश ही नहीं, दुनिया के लोगां के लिए आइकॉन हैं।

गांधीवादी दर्शन पर आधारित सरकारी पहल
स्वच्छ भारत मिशन
– गांधी जयंती 2014 को लॉन्च किया गया
– गांधीवादी दर्शन : सफाई अगली भक्ति है
– भारत 2 अक्टूबर, 2019 (गांधी जी की 150वीं जयंती) को खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ।
– 5,66,068 ओडीएफ+ गांव (13 अगस्त, 2025 तक)
– 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया।
– 5 वर्ष से कम आयु के 3 लाख बच्चों की जान बचाई गई (WHO डेटा)

स्वयं सहायता समूह (SHG)
– दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM)
– गांधीवादी दर्शन : सहकारी अर्थशास्त्र और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण
– महिला स्वयं सहायता समूहों को 11,10,945.88 करोड़ रुपये के संचयी ऋण वितरित किए गए
– 10.05 करोड़ महिलाओं को 90.90 लाख स्वयं सहायता समूहों में संगठित किया गया (जून 2025 तक)
– 10 करोड़ ग्रामीण परिवारों को संगठित करने का लक्ष्य हासिल किया गया

स्वामित्व योजना
– राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 2020 में लॉन्च किया गया
– गांधीवादी दर्शन : ग्राम स्वावलंबन और पंचायती राज
– 65 लाख संपत्ति कार्ड वितरित किए गए
– 50,000 से अधिक गांवों को कवर किया गया
– 3.20 लाख गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हुआ

खादी और ग्रामोद्योग
– केवीआईसी के माध्यम से चल रहा प्रचार
– गांधीवादी दर्शन : स्वदेशी दर्शन और ग्राम-आधारित उत्पादन

पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएम जुगा/दजगुआ)
– 2 अक्टूबर, 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के हजारीबाग से शुभारंभ किया
– गांधीवादी दर्शन : राष्ट्रीय विकास के लिए जनजातीय समुदाय की उन्नति
– वित्तीय परिव्यय: ₹79,156 करोड़ (केंद्र सरकार का योगदान ₹56,333 करोड़)
– 5 करोड़ से अधिक आदिवासी नागरिकों को लाभ
– 549 जिलों के 63,000 गांवों को कवर किया जाएगा (देश का 71%) • 17 संबंधित मंत्रालयों के माध्यम से कार्यान्वित

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा)
– गांधीवादी दर्शन : सम्मानजनक कार्य और समावेशी ग्रामीण विकास का अधिकार

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में
– लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल शिक्षक थे।
– लाल बहादुर शास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और “जय जवान, जय किसान” जैसे अमर नारे के जनक थे।

—————-
11. विश्व पशु संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Animal Protection Day celebrated?

a. 1 अक्टूबर
b. 2 अक्टूबर
c. 3 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: d. 4 अक्टूबर

2025 की थीम
– पशु बचाओ, ग्रह बचाओ!
– Save Animals, Save the Planet!

– यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल इंसानों की नहीं, बल्कि पशुओं की भी है और उनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।
– इसका उद्देश्य लोगों में पशुओं के अधिकारों, उनके संरक्षण और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

—————
12. संयुक्त राष्ट्र शांति सेना योगदानकर्ता देशों का शिखर सम्मेलन

– भारतीय सेना 14-16 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में UNTCC चीफ्स कॉनक्लेव आयोजित करेगी।
– इसमें 30 से अधिक देश भाग लेंगे, जिसमें स्वदेशी तकनीक और शांति मिशनों पर चर्चा होगी।

——-

1. मेडिसिन / फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of Medicine/Physiology?

a. मैरी ई. ब्रुनको
b. फ्रेड रामस्डेल
c. शिमोन साकागुची
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची)

मैरी ई. ब्रुनको (USA)
फ्रेड रामस्डेल (USA)
शिमोन साकागुची (जापान)

Physiology: शरीर क्रिया विज्ञान
Medicine: चिकित्‍सा

– 6 अक्टूबर 2025 को नोबेल असेंबली के महासचिव प्रोफेसर थॉमस पर्लमैन द्वारा फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।

नोबेल प्राइज इन 6 क्षेत्रों में दिया जाता है –
– शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्‍सा / Physiology or Medicine
– भौतिकी / Physics
– रसायन शास्‍त्र / Chemistry
– साहित्‍य / Literature
– शांति / Peace
– अर्थशास्‍त्र / Economics

नोबेल प्राइज के बारे में
– यह पुरस्‍कार वैज्ञानिक और इन्‍वेंटर अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के नाम पर उनकी वसीयत के आधार पर दिया जाता है।
– 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिए गए।
– अल्फ्रेड नोबेल के नाम आज 355 पेटेंट हैं, लेकिन लोग उन्हें डाइनामाइट की वजह से ज्यादा जानते हैं।
– शांति का नोबेल प्राइज नार्वे में प्रदान किया जाता है।
– जबकि बाकी सभी कैटेगरी के प्राइज, स्‍वीडन की राजधानी स्‍टॉकहोम में दिए जाते हैं।

– नोबेल प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय – रवीन्‍द्रनाथ टैगोर

पिछले कुछ अवॉर्ड
– 2024 के विजेता फिजियोलॉजी/चिकित्सा : विक्टर एम्ब्रोस (अमेरिका) और गैरी रुवकुन (अमेरिका), माइक्रोआरएनए की खोज
– 2023 के विजेता (मेडिसिन / फिजियोलॉजी) – कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला था। उन्‍होंने mRNA टीके के विकास को सक्षम बनाया। इसकी वजह से कोविड-19 का टीका तुरंत बन सका।
– 2022 के विजेता (मेडिसिन / फिजियोलॉजी) – स्‍वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज के लिए

————–
2. मेडिसिन के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को नोबेल प्राइज 2025 के लिए चुना गया?
For which achievement (research) in the field of medicine, Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimon Sakaguchi were selected for the Nobel Prize 2025?

a. परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्‍णुता (सहनशीलता) से संबंधित उनकी खोजों के लिए
b. mRNA की खोज के लिए
c. माइक्रो RNA की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेग्‍युलेशन में इसकी भूमिका
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: a. परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्‍णुता (सहनशीलता) से संबंधित उनकी खोजों के लिए (for their discoveries concerning peripheral immune tolerance)

कैसे समझें-
– अगर आसान शब्दों में कहें, तो पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस वह प्रक्रिया है, जिसमें हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) अपने ही शरीर के ऊतकों (टिशूज़) को पहचानती है और उन पर हमला नहीं करती।
– यह शरीर को खुद से ही होने वाले नुकसान से बचाती है।
– इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने से कैंसर का इलाज और अंग प्रतिरोपण (transplant) की सफलता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
– नोबेल समिति का कहना है कि इन वैज्ञानिक खोजों ने चिकित्सा विज्ञान को एक नई दिशा दी है।

डिटेल में जाने
– तीनों वैज्ञानिकों को परिधीय प्रतिरक्षा सहनशीलता से संबंधित उनकी खोजों के लिए के यह अवॉर्ड मिला।
– उन्होंने प्रतिरक्षा प्रणाली के सुरक्षा रक्षकों, नियामक टी कोशिकाओं (Regulatory T cells) की पहचान की, जिससे अनुसंधान के एक नए क्षेत्र की नींव रखी गई।
– इन खोजों के कारण संभावित चिकित्सकीय उपचारों का विकास हुआ है, जिन्हें अब क्लिनिकल परीक्षणों में परखा जा रहा है।
– आशा की जा रही है कि इनसे स्वप्रतिरक्षित (ऑटोइम्यून) रोगों का उपचार या इलाज संभव हो सकेगा, कैंसर के लिए अधिक प्रभावी उपचार मिल सकेंगे और स्टेम सेल प्रत्यारोपण के बाद होने वाली गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकेगा।

खोज कब और कैसे हुई?
– शिमोन साकागुची ने वर्ष 1995 में सबसे पहला महत्‍वपूर्ण शोध किया।
– जब वैज्ञानिक यह मानते थे कि प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक प्रक्रिया ‘केंद्रीय सहिष्णुता’ (central tolerance) के माध्यम से विकसित होती है, तब शिमोन सकागुची ने प्रतिरक्षा कोशिकाओं की एक पहले अज्ञात श्रेणी की खोज की, जो शरीर को स्वप्रतिरक्षित रोगों से बचाती हैं।

– मैरी ब्रनकाउ और फ्रेड रैम्सडेल ने 2001 में एक और महत्वपूर्ण खोज की। उन्होंने पाया कि एक विशेष प्रजाति की चूहों में स्वप्रतिरक्षित रोगों की विशेष रूप से अधिक संभावना थी, क्योंकि उनमें एक जीन में उत्परिवर्तन (mutation) था, जिसे उन्होंने Foxp3 नाम दिया।
– उन्होंने यह भी दिखाया कि मनुष्यों में इसी जीन के समकक्ष जीन में उत्परिवर्तन होने से एक गंभीर ऑटोइम्यून रोग IPEX होता है।
– दो साल बाद, सकागुची ने इन खोजों को जोड़ा और यह सिद्ध किया कि Foxp3 जीन उन कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करता है जिन्हें उन्होंने 1995 में खोजा था।
– ये कोशिकाएं, जिन्हें अब नियामक टी कोशिकाएं (regulatory T cells) कहा जाता है, अन्य प्रतिरक्षा कोशिकाओं की निगरानी करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे अपने ऊतकों को स्वीकार करे और उन पर हमला न करे।

प्राइज मनी कितनी मिलेगी
– इन तीनों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 10.3 करोड़ रुपए, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट इनाम के तौर पर दिया जाएगा।

————–
3. भौतिक विज्ञान (physics) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of physics?

a. विक्टर एम्ब्रोस, जेफ्री ई. हिंटन और गैरी रुवकुन
b. जॉन क्‍लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस
c. कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन
d. केवल जेफ्री ई. हिंटन

Answer: b. जॉन क्‍लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस

– 7 अक्‍टूबर 2025 को इस पुरस्‍कार की घोषणा की गई।

– जॉन क्‍लार्क (यूनाइटेड किंगडम)
– मिशेल एच. डेवोरेट (फ़्रांस)
– जॉन एम. मार्टिनिस (अमेरिका)

– इन तीनों ने साथ मिलकर काम किया और ऐसे प्रयोग तैयार किए जिनसे क्वांटम दुनिया की कार्यप्रणाली को और गहराई से समझा जा सके।
– यह वह क्षेत्र है जहां अति-सूक्ष्म स्तर पर वस्तुएं, जब एकल मूल कणों में विभाजित होती हैं, तो वे सामान्य अपेक्षाओं के अनुसार व्यवहार करना बंद कर देती हैं।

नोट : तीनों वैज्ञानिकों को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर, यानी लगभग ₹1 करोड़ का पुरस्कार समान रूप से मिलेगा।

————–
4. भौतिक विज्ञान (physics) के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए जॉन क्‍लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को नोबेल प्राइज 2025 के लिए चुना गया?
For which achievement (research) in the field of physics, John Clarke, Michel H. Devoret and John M. Martinis were selected for the Nobel Prize 2025?

a. अटोसेकंड में इलेक्‍ट्रॉन की गति देखने वाली तकनीक के लिए
b. कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के विकास में सांख्यिकीय भौतिकी अवधारणाओं का उपयोग
c. इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए
d. जलवायु मॉडल और कॉम्‍पलेक्‍स सिस्‍टम को समझने के लिए

Answer: c. इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए

वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रयोग किया था
– 1984 और 1985 में, जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एक खास प्रयोग किया।
– उन्होंने दो सुपरकंडक्टर (ऐसे पदार्थ जो बिना रुकावट बिजली चला सकते हैं) से एक बिजली का सर्किट बनाया।
– इन दोनों सुपरकंडक्टरों के बीच में एक पतली परत थी, जो बिजली को रोकती थी। फिर भी, उन्होंने देखा कि सर्किट में मौजूद सभी चार्ज किए हुए कण एक साथ मिलकर ऐसे व्यवहार करते थे, जैसे वे एक ही कण हों।

100 साल पुराना क्वांटम मैकेनिक्स आज भी हैरान करता है
– नोबेल कमेटी के अध्यक्ष ओले एरिक्सन ने कहा कि क्वांटम मैकेनिक्स लगभग सौ साल पुराना है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी नई खोजें हमें हैरान कर देती हैं। यह खोज न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि बहुत काम की भी है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन, इंटरनेट — ये सभी चीजें क्वांटम विज्ञान के ही कारण मुमकिन हो पाई हैं।
– रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि कंप्यूटर चिप्स में जो छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर (स्विच) होते हैं, वो असल में क्वांटम तकनीक का बहुत अच्छा उदाहरण हैं।
– इस बार के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों की खोजों से भविष्य में कई नई तकनीकों को विकसित करना आसान हो सकता है, जैसे:
– सुपर सिक्योर कोड (क्वांटम क्रिप्टोग्राफी)
– बहुत तेज कंप्यूटर (क्वांटम कंप्यूटर)
– सटीक मापने वाले उपकरण (क्वांटम सेंसर)

————–
5 . चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव कितने फेज में कराने की घोषणा की?
In how many phases did the Election Commission announce the Bihar Assembly elections 2025?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: b. दो

बिहार चुनाव 2025 कब क्‍या होगा?
– पहला फेज : 6 नवंबर (121 सीटें)
– दूसरा फेज :11 नवंबर (122 सीटें)
– कुल सीटें : 243
– रिजल्‍ट : 14 नवंबर को आएगा।
– बिहार में 40 साल बाद दो फेज में मतदान होंगे।
– 1985 में दो फेज में हुए थे चुनाव।
– इस चुनाव में कांग्रेस ने 196 सीटें जीती। और BJP को 16 सीटें मिली।
– 1985 के चुनाव के दौरा हिंसा में 69 लोगों की मौत हो गई थी।

नोट: अब तक कुल 4 बार दो फेज में चुनाव हुए हैं, और सबसे ज्‍यादा फेज में चुनाव वर्ष 2010 में हुए – 6 बार।



कितने मतदाता और कितने मतदान केंद्र
– कुल : 90,712 मतदान केंद्र
– जिनमें : 7.42 करोड़ से अधिक मतदाता होंगे।
– पुरूष : 3.92 करोड़
– महिलाएं : 3.5 करोड़
– 100 वर्ष से अधिक आयु : 14,000 मतदाता
– पहली बार : 14 लाख मतदाता
– लगभग 450 मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा घोड़ों और नावों के माध्यम से गश्त करेगी।

बिहार विधानसभा में वर्तमान स्थिति
– कुल सीटें : 243
– सरकार बानाने के लिए किसी एक पार्टी या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी हैं।
– बिहार में जेडीयू और बीजेपी गठबंधन की NDA सरकार है।
– यहां BJP के 80 विधायक, जेडीयू के 45 विधायक
– आरजेडी के 77 विधायक और कांग्रेस के 19 विधायक हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चुनाव आयोग के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाताओं के लिए 11 दस्‍तावेजों के अलावा इनमें से किसे वैध बताया?

Answer: आधार कार्ड

– सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्‍त 2025 को साफ किया कि वोटर लिस्ट के लिए चल रही SIR की प्रक्रिया के दौरान वोटर्स द्वारा दिए जाने वाले 11 डॉक्युमेंट्स या फिर आधार को मानना होगा।

—————-

6. विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cerebral Palsy Day observed?

a. 6 अक्टूबर
b. 7 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: a. 6 अक्टूबर

– सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) विकारों का एक समूह है जो व्यक्ति की चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और मुद्रा को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
– यह असामान्य मस्तिष्क विकास या जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद होने वाली क्षति के कारण होता है। सी.पी. बच्चों में सबसे आम मोटर डिसेबिलिटी है।

—————

7. मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में विश्‍व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में 48 KG कैटेगरी में कौन सा पदक जीता?
Which medal did Mirabai Chanu win in the 48 KG category at the World Weightlifting Championships 2025 in Førde, Norway?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: b. सिल्‍वर

– दाहिने अंगूठे की समस्या के बावजूद, उन्‍होंने यह सिल्‍वर मेडल जीता।
– मीराबाई ने कुल 199kg (84 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया।
नोट : उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने कुल 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्‍ड मेडल जीता।

मीराबाई चानू के तीन मेडल (विश्‍व चैंपियनशिप में)
– वर्ष 2017 : गोल्‍ड
– वर्ष 2022 : सिल्‍वर
– वर्ष 2025 : सिल्‍वर

अगस्‍त 2025 में गोल्‍ड जीता
– मीराबाई चानू ने अगस्त 2025 में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 48 KG कैटेगरी में कुल 193 किलोग्राम (84 किग्रा स्नैच + 109 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

मीराबाई चानू के बारे में:
– मणिपुर में जन्मीं मीराबाई चानू ने बचपन में जलावन के लिए लकड़ी इकट्ठा करते हुए ही वेटलिफ्टिंग के गुर सीखने शुरू कर दिए थे।
– वर्ष 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
– इसके बाद, 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता।

————–
8. सामाजिक सुरक्षा के विस्‍तार के लिए किस देश को ISSA पुरस्‍कार 2025 मिला?
Which country received the ISSA Award 2025 for expanding social security?

a. ब्राजील
b. आइसलैंड
c. चीन
d. भारत

Answer: d. भारत

– भारत को यह पुरस्कार मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी फोरम (WSSF 2025) के दौरान मिला, जिसे अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) ने 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया।
– अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) के अध्‍यक्ष डॉ. मोहम्मद अजमान हैं।
– भारतीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत की ओर से पुरस्‍कार प्राप्‍त किया।
– भारत ने ISSA विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच के दौरान कई देशों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

सामाजिक सुरक्षा कवरेज कितना हुआ?
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को 2015 के 19% से बढ़ाकर 2025 में 64.3% कर दिया है।
– ISSA की महासभा में भारत का हिस्सा 30 तक पहुंच गया है, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक वोट शेयर है।

भारत सरकार की नीतियों से कितने लोगों को लाभ
– मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से लगभग 94 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है।
– उन्होंने यह भी कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को वैश्विक समुदाय के लिए गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स की आदर्श परिभाषाएँ तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

किस उपलब्धि के लिए अवॉर्ड
– भारत को सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के अपने अभूतपूर्व प्रयासों के लिए सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2025 का ISSA पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
– यह सफलता ऐसे प्रयासों का नतीजा है जो देश के सभी कामगारों – चाहे वे औपचारिक हों या अनौपचारिक – को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में किए जा रहे हैं।

कितने श्रमिक अनौपचारिक क्षेत्र (informal sector) में कार्यरत
– भारत के लगभग 55 करोड़ कामगारों में से करीब 90 प्रतिशत अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं। इस वजह से भारत ने सामाजिक सुरक्षा में कमी को दूर करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं।
– अगस्त 2021 में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की, जिसका मकसद देशभर के अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत करना और उन्हें सहायता प्रदान करना है।

30 करेाड़ को लगभग 20 योजनाओं का लाभ
– यह 16-59 आयु वर्ग के श्रमिकों के लिए पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य लाभ, रोज़गार सेवाओं और कौशल विकास सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने वाला एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। इसपर 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे उन्हें 20 से अधिक सामाजिक सुरक्षा और रोज़गार योजनाओं का लाभ मिला है।

पुरस्कार और पिछले विजेता
– सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किसी देश की असाधारण प्रतिबद्धता और उपलब्धियों को विश्वव्यापी मान्यता प्रदान करता है। भारत, ISSA पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्ताओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनमें शामिल हैं:
– आइसलैंड (2022) को लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों के लिए चुना गया।
– रवांडा (2019) को उसके सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया।
– कवरेज विस्तार के संदर्भ में उपलब्धियों के लिए चीन (2016) को प्रथम स्थान दिया गया।
– ब्राज़ील (2013) में नवीन गैर-अंशदायी योजनाओं, विशेष रूप से बोल्सा फमिलिया के लिए।

अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA)
– ISSA सामाजिक सुरक्षा संस्थाओं, सरकारी विभागों और एजेंसियों के लिए दुनिया का अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
– ISSA की स्थापना 1927 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तत्वावधान में की गई थी और आज 160 से अधिक देशों के 320 से अधिक संस्थान इसके सदस्य हैं।

————–
9. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अक्टूबर 2025 में किस जिले में प्रसिद्ध चित्रकार ए. रामचंद्रन को समर्पित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया?
In which district did Kerala CM Pinarayi Vijayan inaugurate a museum dedicated to renowned painter A. Ramachandran in October 2025?

a. वायनाड
b. कोझाीकोड
c. कोल्‍लम
d. मलप्‍पुरम

Answer: c. कोल्‍लम

– केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने 5 अक्‍टूबर 2025 को कोल्लम के श्री नारायण गुरु सांस्कृतिक परिसर में चित्रकार ए. रामचंद्रन को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन किया।
– इस दौरान चित्रकार ए. रामचंद्रन के परिवार को सम्‍मानित भी किया गया।

सीएम ने क्‍या कहा?
– मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि उनकी कलाकृतियाँ समकालीन भारतीय चित्रकला को उसके पारंपरिक अतीत और भविष्य से जोड़ने वाली एक कड़ी हैं।
– आगे कहा कि उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित रामचंद्रन की कृतियाँ उनके बाजार मूल्य से कहीं अधिक मूल्यवान हैं।
– यह गैलरी ऐसा स्थान बनेगी जहाँ कला से जुड़ी जानकारी पाने वाले लोग और छात्र आकर रिसर्च कर सकेंगे।

संग्रहालय कैसा होगा?
– संग्रहालय में कलाकार की संपूर्ण कृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी।
– उनकी पेंटिंग्स के साथ-साथ प्रदर्शनी में उनकी प्रसिद्ध मूर्तियाँ, सिरेमिक कलाकृतियाँ, डाक टिकटों की डिज़ाइन और बच्चों की किताबें भी शामिल होंगी।

– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने बताया कि सरकार संस्कृति के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम कर रही है। इसी के तहत राज्य के सभी 14 जिलों में सांस्कृतिक केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान बनाए जा रहे हैं।

केरल
– राजधानी: तिरुवनंतपुरम
– गवर्नर: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
– मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन

————–
10.विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Habitat Day celebrated?

a. अक्टूबर का पहला शनिवार (2025 में 1 अक्‍टूबर)
b. अक्टूबर का पहला रविवार (2025 में 6 अक्‍टूबर)
c. अक्टूबर का पहला सोमवार (2025 में 7 अक्‍टूबर)
d. अक्टूबर का पहला मंगलवार (2025 में 8 अक्‍टूबर)

Answer: a. अक्टूबर का पहला शनिवार (2025 में 1 अक्‍टूबर)

– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की घोषणा दिसंबर 1985 में की गई थी। इसके बाद 1986 में इसे पहली बार दुनिया भर में मनाया गया था।
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना भी है कि हर किसी के पास कस्बों और शहरों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।

————–
11. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के किस द्वीप पर 20 वर्षों के बाद अक्टूबर 2025 में मड ज्‍वालामुखी फटा?
On which island of the Andaman and Nicobar Islands did a mud volcano erupt in October 2025 after 20 years?

a. शहीद द्वीप
b. स्वराज द्वीप
c. कार निकोबार
d. बाराटांग द्वीप

Answer: d. बाराटांग द्वीप

20 साल पहले का ज्‍वालामुखी
– एक अधिकारी ने बताया कि बाराटांग में आखिरी बड़ा मड ज्वालामुखी विस्फोट 2003 में हुआ था।
– इसमें “कीचड़, नमकीन पानी, गैस, चट्टान के कण और हाइड्रोकार्बन बाहर निकले।
– इससे लगभग 100 मीटर व्यास का एक गड्ढा बन गया था।

अंडमान द्वीपसमूह में कितने मड ज्‍वालामुखी
– हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स के अनुसार अंडमान द्वीपसमूह में कम से कम 11 मड ज्‍वालामुखी हैं।
– आठ मध्य अंडमान द्वीप समूह में।
– तीन उत्तरी अंडमान द्वीप समूह में।

बाराटांग द्वीप की खासियत
– बाराटांग द्वीप पर बना मिट्टी का ज्वालामुखी एक जियो हेरीटेज साइट है। बाराटांग द्वीप पोर्ट ब्लेयर से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।
– यहां मैंग्रोव के जंगल, चूना पत्थर की गुफाएं और सुंदर समुद्र तट हैं, जिनकी वजह से यह जगह पर्यटकों बहुत पसंद आती है।
– जब पर्यटन का मौसम होता है, तब हर दिन लगभग 400 से 500 लोग यहां घूमने आते हैं।

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड
– राजधानी : पोर्ट ब्लेयर
– उपराज्‍यपाल : एडमिरल डीके जोशी

————-
12. किस भारतीय तटरक्षक जहाज को अक्‍टूबर 2025 में पुद्दुचेरी के कराईकल में औपचारिक रूप से कमीशन किया?
Which Indian Coast Guard Ship was formally commissioned in October 2025 at Karaikal, Puducherry?

a. ICGS अचल
b. ICGS अक्षर
c. ICGS अदम्य
d. ICGS अक्षय

Answer: b. ICGS अक्षर (अदम्य-श्रेणी का जहाज)

– भारतीय तटरक्षक जहाज (आईसीजीएस) अक्षर को 4 अक्टूबर, 2025 को पुद्दुचेरी के कराईकल में औपचारिक रूप से कमीशन किया गया।

इंडियन कोस्‍ट गार्ड (आईसीजी)
स्थापना: 1978
मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
महानिदेशक : परमेश शिवमणि
मुख्य कार्य: समुद्री सीमाओं की सुरक्षा
नारा: “व्यम रक्षामः” (हम रक्षा करते हैं)

———–
13. नेवल एक्‍सरसाइज ‘कोंकण 2025’, भारत और किस देश की नौसेना के बीच आयोजित हुआ?
Naval Exercise ‘Konkan 2025’ was conducted between the Navy of India and which country?

a. फ्रांस
b. यूनाइटेड किंगडम
c. जर्मनी
d. यूएसए

Answer: b. यूनाइटेड किंगडम

– ‘कोंकण 2025’ द्विवार्षिक नेवल एक्‍सरसाइज है।
– यूनाइटेड किंगडम और भारतीय नौसेना के बीच चार दिवसीय समुद्री अभ्यास ‘कोंकण 2025’ पश्चिमी हिंद महासागर में हुआ।
– उद्देश्य दोनों नौसेनाओं की संयुक्त समुद्री और वायु क्षमताओं को बढ़ाना है।
– यह संस्करण दोनों देशों के सीएसजी – ब्रिटेन के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स और भारत के आईएनएस विक्रांत – को शामिल करने वाला पहला अभ्यास है।
– पहली बार यह अभ्‍यास 2004 में आयोजित हुआ।

इंडियन नेवी चीफ – एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

————-
14. मध्‍य प्रदेश में कफ सिरप पीने से 14 बच्‍चों की मौत के बाद किस राज्‍य ने कोल्ड्रिक कप सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which state banned Coldricks cough syrup after 14 children died in Madhya Pradesh after consuming the cough syrup?

a. हरियाणा
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. झारखंड

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 अक्टूबर, 2025 को श्रीसन फार्मास्युटिकल द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया।
– राज्‍य के सहायक औषधि प्रशासन आयुक्त ने सभी ड्रग इन्‍सपेक्‍टर को निर्देश जारी किए हैं कि वे यूपी के गवर्नमेंट और प्राइवेट संस्‍थानों से श्रीसन फार्मास्युटिकल छिंदवाड़ा द्वारा निर्मित कफ सिरप के सेंपल एकत्र करें।
– सेंपल्‍स की जांच लखनऊ में स्थित प्रयोगशाला में होगी।

नोट: आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश में 14 बच्‍चों की मौत किडनी फेल होने हुई। कफ सिरफ पीने से किडनी फेल हुई थी।

—————
15. गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day) कब मनाया जाता है?
When is Ganga River Dolphin Day celebrated?

a. 7 अक्‍टूबर
b. 6 अक्‍टूबर
c. 5 अक्‍टूबर
d. 4 अक्‍टूबर

Answer: c. 5 अक्‍टूबर

—————
16. विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Teachers Day celebrated?

a. 6 अक्टूबर
b. 7 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर

Answer: c. 5 अक्टूबर

वर्ष 2025 थीम:
– शिक्षण को एक सहयोगात्मक पेशे के रूप में पुनः स्थापित करना
– Recasting teaching as a collaborative profession

– यह दिवस यूनेस्‍को और अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के द्वारा घोषित है।
– विश्‍व शिक्षक दिवस 5 अक्‍टूबर को मनाया जाता है। लेकिन देश स्‍तर पर अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है।
– जैसे, भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है। सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन की जयंती पर।
– सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– चीन में 10 सितंबर को यह दिवस मनाया जाता है।

—————

weekly current affairs 2025: [1-8]october month current

weekly current affairs 2025: [1-8]october month current