9 october 2025 current affairs: current affair in hindi

1. मेडिसिन / फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of Medicine/Physiology?
a. मैरी ई. ब्रुनको
b. फ्रेड रामस्डेल
c. शिमोन साकागुची
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची)
मैरी ई. ब्रुनको (USA)
फ्रेड रामस्डेल (USA)
शिमोन साकागुची (जापान)
Physiology: शरीर क्रिया विज्ञान
Medicine: चिकित्सा
– 6 अक्टूबर 2025 को नोबेल असेंबली के महासचिव प्रोफेसर थॉमस पर्लमैन द्वारा फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की।
नोबेल प्राइज इन 6 क्षेत्रों में दिया जाता है –
– शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा / Physiology or Medicine
– भौतिकी / Physics
– रसायन शास्त्र / Chemistry
– साहित्य / Literature
– शांति / Peace
– अर्थशास्त्र / Economics
नोबेल प्राइज के बारे में
– यह पुरस्कार वैज्ञानिक और इन्वेंटर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल के नाम पर उनकी वसीयत के आधार पर दिया जाता है।
– 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिए गए।
– अल्फ्रेड नोबेल के नाम आज 355 पेटेंट हैं, लेकिन लोग उन्हें डाइनामाइट की वजह से ज्यादा जानते हैं।
– शांति का नोबेल प्राइज नार्वे में प्रदान किया जाता है।
– जबकि बाकी सभी कैटेगरी के प्राइज, स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
– नोबेल प्राइज जीतने वाले पहले भारतीय – रवीन्द्रनाथ टैगोर
पिछले कुछ अवॉर्ड
– 2024 के विजेता फिजियोलॉजी/चिकित्सा : विक्टर एम्ब्रोस (अमेरिका) और गैरी रुवकुन (अमेरिका), माइक्रोआरएनए की खोज
– 2023 के विजेता (मेडिसिन / फिजियोलॉजी) – कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला था। उन्होंने mRNA टीके के विकास को सक्षम बनाया। इसकी वजह से कोविड-19 का टीका तुरंत बन सका।
– 2022 के विजेता (मेडिसिन / फिजियोलॉजी) – स्वांते पाबो को विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित खोज के लिए
————–
2. मेडिसिन के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को नोबेल प्राइज 2025 के लिए चुना गया?
For which achievement (research) in the field of medicine, Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimon Sakaguchi were selected for the Nobel Prize 2025?
a. परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता (सहनशीलता) से संबंधित उनकी खोजों के लिए
b. mRNA की खोज के लिए
c. माइक्रो RNA की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेग्युलेशन में इसकी भूमिका
d. उपरोक्त सभी
Answer: a. परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता (सहनशीलता) से संबंधित उनकी खोजों के लिए (for their discoveries concerning peripheral immune tolerance)
कैसे समझें-
– अगर आसान शब्दों में कहें, तो पेरीफेरल इम्यून टॉलरेंस वह प्रक्रिया है, जिसमें हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) अपने ही शरीर के ऊतकों (टिशूज़) को पहचानती है और उन पर हमला नहीं करती।
– यह शरीर को खुद से ही होने वाले नुकसान से बचाती है।
– इस प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने से कैंसर का इलाज और अंग प्रतिरोपण (transplant) की सफलता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
– नोबेल समिति का कहना है कि इन वैज्ञानिक खोजों ने चिकित्सा विज्ञान को एक नई दिशा दी है।
डिटेल में जाने
– तीनों वैज्ञानिकों को परिधीय प्रतिरक्षा सहनशीलता से संबंधित उनकी खोजों के लिए के यह अवॉर्ड मिला।
– उन्होंने प्रतिरक्षा प्रणाली के सुरक्षा रक्षकों, नियामक टी कोशिकाओं (Regulatory T cells) की पहचान की, जिससे अनुसंधान के एक नए क्षेत्र की नींव रखी गई।
– इन खोजों के कारण संभावित चिकित्सकीय उपचारों का विकास हुआ है, जिन्हें अब क्लिनिकल परीक्षणों में परखा जा रहा है।
– आशा की जा रही है कि इनसे स्वप्रतिरक्षित (ऑटोइम्यून) रोगों का उपचार या इलाज संभव हो सकेगा, कैंसर के लिए अधिक प्रभावी उपचार मिल सकेंगे और स्टेम सेल प्रत्यारोपण के बाद होने वाली गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकेगा।
खोज कब और कैसे हुई?
– शिमोन साकागुची ने वर्ष 1995 में सबसे पहला महत्वपूर्ण शोध किया।
– जब वैज्ञानिक यह मानते थे कि प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक प्रक्रिया ‘केंद्रीय सहिष्णुता’ (central tolerance) के माध्यम से विकसित होती है, तब शिमोन सकागुची ने प्रतिरक्षा कोशिकाओं की एक पहले अज्ञात श्रेणी की खोज की, जो शरीर को स्वप्रतिरक्षित रोगों से बचाती हैं।
– मैरी ब्रनकाउ और फ्रेड रैम्सडेल ने 2001 में एक और महत्वपूर्ण खोज की। उन्होंने पाया कि एक विशेष प्रजाति की चूहों में स्वप्रतिरक्षित रोगों की विशेष रूप से अधिक संभावना थी, क्योंकि उनमें एक जीन में उत्परिवर्तन (mutation) था, जिसे उन्होंने Foxp3 नाम दिया।
– उन्होंने यह भी दिखाया कि मनुष्यों में इसी जीन के समकक्ष जीन में उत्परिवर्तन होने से एक गंभीर ऑटोइम्यून रोग IPEX होता है।
– दो साल बाद, सकागुची ने इन खोजों को जोड़ा और यह सिद्ध किया कि Foxp3 जीन उन कोशिकाओं के विकास को नियंत्रित करता है जिन्हें उन्होंने 1995 में खोजा था।
– ये कोशिकाएं, जिन्हें अब नियामक टी कोशिकाएं (regulatory T cells) कहा जाता है, अन्य प्रतिरक्षा कोशिकाओं की निगरानी करती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे अपने ऊतकों को स्वीकार करे और उन पर हमला न करे।
प्राइज मनी कितनी मिलेगी
– इन तीनों को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 10.3 करोड़ रुपए, गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट इनाम के तौर पर दिया जाएगा।
————–9 october 2025 current affairs: current affair in hindi
3. भौतिक विज्ञान (physics) के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Nobel Prize 2025 in the field of physics?
a. विक्टर एम्ब्रोस, जेफ्री ई. हिंटन और गैरी रुवकुन
b. जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस
c. कैटलिन कारिको और ड्रू वीसमैन
d. केवल जेफ्री ई. हिंटन
Answer: b. जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस
– 7 अक्टूबर 2025 को इस पुरस्कार की घोषणा की गई।
– जॉन क्लार्क (यूनाइटेड किंगडम)
– मिशेल एच. डेवोरेट (फ़्रांस)
– जॉन एम. मार्टिनिस (अमेरिका)
– इन तीनों ने साथ मिलकर काम किया और ऐसे प्रयोग तैयार किए जिनसे क्वांटम दुनिया की कार्यप्रणाली को और गहराई से समझा जा सके।
– यह वह क्षेत्र है जहां अति-सूक्ष्म स्तर पर वस्तुएं, जब एकल मूल कणों में विभाजित होती हैं, तो वे सामान्य अपेक्षाओं के अनुसार व्यवहार करना बंद कर देती हैं।
नोट : तीनों वैज्ञानिकों को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर, यानी लगभग ₹1 करोड़ का पुरस्कार समान रूप से मिलेगा।
————–
4. भौतिक विज्ञान (physics) के क्षेत्र में किस उपलब्धि (रिसर्च) के लिए जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को नोबेल प्राइज 2025 के लिए चुना गया?
For which achievement (research) in the field of physics, John Clarke, Michel H. Devoret and John M. Martinis were selected for the Nobel Prize 2025?
a. अटोसेकंड में इलेक्ट्रॉन की गति देखने वाली तकनीक के लिए
b. कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के विकास में सांख्यिकीय भौतिकी अवधारणाओं का उपयोग
c. इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए
d. जलवायु मॉडल और कॉम्पलेक्स सिस्टम को समझने के लिए
Answer: c. इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए
क्यों मिला यह अवॉर्ड
– यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए मिला है।
– क्वांटम टनलिंग वह प्रक्रिया है जिसमें कोई कण किसी बाधा (बैरियर) को कूदकर नहीं बल्कि उसके ‘आर-पार’ होकर निकल जाता है, जबकि सामान्य फिजिक्स के हिसाब से यह संभव नहीं होगा।
– रोजमर्रा जिंदगी में हम देखते हैं कि कोई गेंद दीवार से टकराकर वापस लौट आती है, लेकिन क्वांटम की दुनिया में छोटे कण कभी-कभी दीवार को आर-पार होकर दूसरी तरफ चले जाते हैं। इसे क्वांटम टनलिंग कहते हैं।
– ऊर्जा क्वांटाइजेशन का मतलब है कि किसी सिस्टम की ऊर्जा निरंतर (continuous) नहीं होती, बल्कि यह असतत (discrete) स्तरों में मौजूद होती है। यह क्वांटम मैकेनिक्स का एक मूलभूत सिद्धांत है। मैक्रोस्कोपिक स्तर पर, यह प्रभाव सुपरकंडक्टिंग सर्किट्स में देखा गया, जहां ऊर्जा स्तर, जैसे चुंबकीय फ्लक्स या करंट, केवल विशिष्ट मान ले सकते हैं। यह खोज सुपरकंडक्टिंग जोसेफसन जंक्शनों (Josephson Junctions) और SQUID (Superconducting Quantum Interference Device) जैसे उपकरणों में स्पष्ट रूप से देखी गई।
वैज्ञानिकों ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रयोग किया था
– 1984 और 1985 में, जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एक खास प्रयोग किया।
– उन्होंने दो सुपरकंडक्टर (ऐसे पदार्थ जो बिना रुकावट बिजली चला सकते हैं) से एक बिजली का सर्किट बनाया।
– इन दोनों सुपरकंडक्टरों के बीच में एक पतली परत थी, जो बिजली को रोकती थी। फिर भी, उन्होंने देखा कि सर्किट में मौजूद सभी चार्ज किए हुए कण एक साथ मिलकर ऐसे व्यवहार करते थे, जैसे वे एक ही कण हों।
100 साल पुराना क्वांटम मैकेनिक्स आज भी हैरान करता है
– नोबेल कमेटी के अध्यक्ष ओले एरिक्सन ने कहा कि क्वांटम मैकेनिक्स लगभग सौ साल पुराना है, लेकिन आज भी इससे जुड़ी नई खोजें हमें हैरान कर देती हैं। यह खोज न सिर्फ दिलचस्प है, बल्कि बहुत काम की भी है। कंप्यूटर, स्मार्टफोन, इंटरनेट — ये सभी चीजें क्वांटम विज्ञान के ही कारण मुमकिन हो पाई हैं।
– रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि कंप्यूटर चिप्स में जो छोटे-छोटे ट्रांजिस्टर (स्विच) होते हैं, वो असल में क्वांटम तकनीक का बहुत अच्छा उदाहरण हैं।
– इस बार के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों की खोजों से भविष्य में कई नई तकनीकों को विकसित करना आसान हो सकता है, जैसे:
– सुपर सिक्योर कोड (क्वांटम क्रिप्टोग्राफी)
– बहुत तेज कंप्यूटर (क्वांटम कंप्यूटर)
– सटीक मापने वाले उपकरण (क्वांटम सेंसर)
————–9 october 2025 current affairs: current affair in hindi
5 . चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव कितने फेज में कराने की घोषणा की?
In how many phases did the Election Commission announce the Bihar Assembly elections 2025?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
Answer: b. दो
बिहार चुनाव 2025 कब क्या होगा?
– पहला फेज : 6 नवंबर (121 सीटें)
– दूसरा फेज :11 नवंबर (122 सीटें)
– कुल सीटें : 243
– रिजल्ट : 14 नवंबर को आएगा।
– बिहार में 40 साल बाद दो फेज में मतदान होंगे।
– 1985 में दो फेज में हुए थे चुनाव।
– इस चुनाव में कांग्रेस ने 196 सीटें जीती। और BJP को 16 सीटें मिली।
– 1985 के चुनाव के दौरा हिंसा में 69 लोगों की मौत हो गई थी।
नोट: अब तक कुल 4 बार दो फेज में चुनाव हुए हैं, और सबसे ज्यादा फेज में चुनाव वर्ष 2010 में हुए – 6 बार।
अब तक बिहार में कितनी बार चुनाव हो चुके हैं?
– 1952 से बिहार विधानसभा चुनाव की शुरूआत हुई।
– 1952 से 2020 तक 17 बार चुनाव हुए हैं।
– वर्ष 2025 में 18वीं बार चुनाव हो रहे हैं।
फेज-1 नॉमिनेशन प्रोसेस
– शुरू होगा – 10 अक्टूबर
– खत्म : 17 अक्टूबर
– स्क्रूटनी : 18 अक्टूबर
– नाम वापसी : 20 अक्टूबर
फेज-2 नॉमिनेशन प्रोसेस
– शुरू होगा – 13 अक्टूबर
– खत्म : 20 अक्टूबर
– स्क्रूटनी : 21 अक्टूबर
– नाम वापसी : 23 अक्टूबर
—————-9 october 2025 current affairs

6. विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cerebral Palsy Day observed?
a. 6 अक्टूबर
b. 7 अक्टूबर
c. 5 अक्टूबर
d. 4 अक्टूबर
Answer: a. 6 अक्टूबर
– सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) विकारों का एक समूह है जो व्यक्ति की चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और मुद्रा को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
– यह असामान्य मस्तिष्क विकास या जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद होने वाली क्षति के कारण होता है। सी.पी. बच्चों में सबसे आम मोटर डिसेबिलिटी है।
—————
7. मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में 48 KG कैटेगरी में कौन सा पदक जीता?
Which medal did Mirabai Chanu win in the 48 KG category at the World Weightlifting Championships 2025 in Førde, Norway?
a. गोल्ड
b. सिल्वर
c. ब्रॉन्ज
d. उपरोक्त सभी
Answer: b. सिल्वर
– दाहिने अंगूठे की समस्या के बावजूद, उन्होंने यह सिल्वर मेडल जीता।
– मीराबाई ने कुल 199kg (84 किग्रा स्नैच + 115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया।
नोट : उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने कुल 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
मीराबाई चानू के तीन मेडल (विश्व चैंपियनशिप में)
– वर्ष 2017 : गोल्ड
– वर्ष 2022 : सिल्वर
– वर्ष 2025 : सिल्वर
अगस्त 2025 में गोल्ड जीता
– मीराबाई चानू ने अगस्त 2025 में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 48 KG कैटेगरी में कुल 193 किलोग्राम (84 किग्रा स्नैच + 109 किग्रा क्लीन एंड जर्क) भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
मीराबाई चानू के बारे में:
– मणिपुर में जन्मीं मीराबाई चानू ने बचपन में जलावन के लिए लकड़ी इकट्ठा करते हुए ही वेटलिफ्टिंग के गुर सीखने शुरू कर दिए थे।
– वर्ष 2020 में उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
– इसके बाद, 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता।
————–9 october 2025 current affairs: current affair in hindi
8. सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के लिए किस देश को ISSA पुरस्कार 2025 मिला?
Which country received the ISSA Award 2025 for expanding social security?
a. ब्राजील
b. आइसलैंड
c. चीन
d. भारत
Answer: d. भारत
– भारत को यह पुरस्कार मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी फोरम (WSSF 2025) के दौरान मिला, जिसे अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) ने 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया।
– अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अजमान हैं।
– भारतीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।
– भारत ने ISSA विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच के दौरान कई देशों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
सामाजिक सुरक्षा कवरेज कितना हुआ?
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज को 2015 के 19% से बढ़ाकर 2025 में 64.3% कर दिया है।
– ISSA की महासभा में भारत का हिस्सा 30 तक पहुंच गया है, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक वोट शेयर है।
भारत सरकार की नीतियों से कितने लोगों को लाभ
– मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से लगभग 94 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है।
– उन्होंने यह भी कहा कि ‘ग्लोबल साउथ’ को वैश्विक समुदाय के लिए गिग और प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स की आदर्श परिभाषाएँ तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
किस उपलब्धि के लिए अवॉर्ड
– भारत को सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के अपने अभूतपूर्व प्रयासों के लिए सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2025 का ISSA पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
– यह सफलता ऐसे प्रयासों का नतीजा है जो देश के सभी कामगारों – चाहे वे औपचारिक हों या अनौपचारिक – को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में किए जा रहे हैं।
कितने श्रमिक अनौपचारिक क्षेत्र (informal sector) में कार्यरत
– भारत के लगभग 55 करोड़ कामगारों में से करीब 90 प्रतिशत अनौपचारिक क्षेत्र में काम करते हैं। इस वजह से भारत ने सामाजिक सुरक्षा में कमी को दूर करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं।
– अगस्त 2021 में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की, जिसका मकसद देशभर के अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों को पंजीकृत करना और उन्हें सहायता प्रदान करना है।
30 करेाड़ को लगभग 20 योजनाओं का लाभ
– यह 16-59 आयु वर्ग के श्रमिकों के लिए पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य लाभ, रोज़गार सेवाओं और कौशल विकास सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने वाला एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। इसपर 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे उन्हें 20 से अधिक सामाजिक सुरक्षा और रोज़गार योजनाओं का लाभ मिला है।
पुरस्कार और पिछले विजेता
– सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार, सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किसी देश की असाधारण प्रतिबद्धता और उपलब्धियों को विश्वव्यापी मान्यता प्रदान करता है। भारत, ISSA पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्ताओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है, जिनमें शामिल हैं:
– आइसलैंड (2022) को लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक सुरक्षा उपायों के लिए चुना गया।
– रवांडा (2019) को उसके सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया।
– कवरेज विस्तार के संदर्भ में उपलब्धियों के लिए चीन (2016) को प्रथम स्थान दिया गया।
– ब्राज़ील (2013) में नवीन गैर-अंशदायी योजनाओं, विशेष रूप से बोल्सा फमिलिया के लिए।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) 9 october 2025 current affairs 9 october 2025 current affairs
– ISSA सामाजिक सुरक्षा संस्थाओं, सरकारी विभागों और एजेंसियों के लिए दुनिया का अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
– ISSA की स्थापना 1927 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तत्वावधान में की गई थी और आज 160 से अधिक देशों के 320 से अधिक संस्थान इसके सदस्य हैं।
————–
9. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अक्टूबर 2025 में किस जिले में प्रसिद्ध चित्रकार ए. रामचंद्रन को समर्पित एक संग्रहालय का उद्घाटन किया?
In which district did Kerala CM Pinarayi Vijayan inaugurate a museum dedicated to renowned painter A. Ramachandran in October 2025?
a. वायनाड
b. कोझाीकोड
c. कोल्लम
d. मलप्पुरम
Answer: c. कोल्लम
– केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 5 अक्टूबर 2025 को कोल्लम के श्री नारायण गुरु सांस्कृतिक परिसर में चित्रकार ए. रामचंद्रन को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन किया।
– इस दौरान चित्रकार ए. रामचंद्रन के परिवार को सम्मानित भी किया गया।
सीएम ने क्या कहा?
– मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि उनकी कलाकृतियाँ समकालीन भारतीय चित्रकला को उसके पारंपरिक अतीत और भविष्य से जोड़ने वाली एक कड़ी हैं।
– आगे कहा कि उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित रामचंद्रन की कृतियाँ उनके बाजार मूल्य से कहीं अधिक मूल्यवान हैं।
– यह गैलरी ऐसा स्थान बनेगी जहाँ कला से जुड़ी जानकारी पाने वाले लोग और छात्र आकर रिसर्च कर सकेंगे।
संग्रहालय कैसा होगा?
– संग्रहालय में कलाकार की संपूर्ण कृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी।
– उनकी पेंटिंग्स के साथ-साथ प्रदर्शनी में उनकी प्रसिद्ध मूर्तियाँ, सिरेमिक कलाकृतियाँ, डाक टिकटों की डिज़ाइन और बच्चों की किताबें भी शामिल होंगी।
– द हिन्दू न्यूज पेपर के अनुसार सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने बताया कि सरकार संस्कृति के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम कर रही है। इसी के तहत राज्य के सभी 14 जिलों में सांस्कृतिक केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान बनाए जा रहे हैं।
केरल
– राजधानी: तिरुवनंतपुरम
– गवर्नर: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
– मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
————–9 october 2025 current affairs: current affair in hindi 9 october 2025 current affairs
10.विश्व पर्यावास दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Habitat Day celebrated?
a. अक्टूबर का पहला शनिवार (2025 में 1 अक्टूबर)
b. अक्टूबर का पहला रविवार (2025 में 6 अक्टूबर)
c. अक्टूबर का पहला सोमवार (2025 में 7 अक्टूबर)
d. अक्टूबर का पहला मंगलवार (2025 में 8 अक्टूबर)
Answer: a. अक्टूबर का पहला शनिवार (2025 में 1 अक्टूबर)
– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की घोषणा दिसंबर 1985 में की गई थी। इसके बाद 1986 में इसे पहली बार दुनिया भर में मनाया गया था।
– इस दिन का उद्देश्य दुनिया को यह याद दिलाना भी है कि हर किसी के पास कस्बों और शहरों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।
-
other link :-9 october 2025 current affairs: current affair in hindi
-
7 october 2025 current affairs click here
-
5 october 2025 current affairs click here
- 9 october 2025 current affairs: current affair in hindi
9 october 2025 current affairs: current affair in hindi 9 october 2025 current affairs 9 october 2025 current affairs