21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf

  • Post author:

21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf

21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf

19 0ct0ber 2025 current affairs : current affairs in hindi [pdf]
21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf

1. पाकिस्‍तान के हवाई हमले से किस देश के तीन क्रिकेटर की मौत हो गई?
Three cricketers of which country died in Pakistan’s air strike?

a. चीन
b. अफगानिस्‍तान
c. यूएसए
d. ईरान

Answer: b. अफगानिस्‍तान

– पाकिस्तान ने 17 अक्‍टूबर 2025 को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया।
– इसमें कई लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 क्लब क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं।
– अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इसकी पुष्टि की है। हमले में सात आम नागरिक घायल हुए हैं।
– इस घटना के जवाब में, ACB ने नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई टी-20 सीरीज से हटने का ऐलान किया है।
– ACB ने कहा कि यह कदम मारे गए क्रिकेटरों के सम्मान में उठाया गया है।
– यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेने वाली थीं।
– दोनों देश 8 अक्टूबर को शुरू हुए संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर की शाम 48 घंटे के लिए सीजफायर पर राजी हुए थे।
– इस अवधि के बाद संघर्ष फिर शुरू हो गया।

क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों पर हमला हुआ
– अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर बताया कि यह हमला पक्तिका प्रांत की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे खिलाड़ियों कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून पर हुआ।
– टीम को 17 और 23 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलने थे।
– यह पहली बार होता जब अफगानिस्तान, पाकिस्तान की सरजमीं पर उसके खिलाफ खेलता।
– हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान ने 2023 एशिया कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में खेले थे, लेकिन तब उसका मेजबान टीम पाकिस्तान से मुकाबला नहीं हुआ था।

पाकिस्तानी सैनिकों के पैंट की तालिबान ने निकाली परेड
– BBC के पत्रकार दाउद जुनबिश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आए।
– इसके अनुसार तालिबान के जवाबी हमले के बाद कुछ पाकिस्तानी सैनिक डूरंड रेखा के पास अपनी सैन्य चौकियों को छोड़कर भाग गए थे।
– तालिबान लड़ाकों ने इन चौकियों से पैंट और हथियार जब्त किए और इन्हें जीत की निशानी के तौर पर पेश किया।

अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक भेजे
– पाकिस्तानी हवाई हमलों में काबुल और कंधार में कई अफगान नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। जिसके बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक भेजे थे।

—————21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf
2. किस विश्‍वविद्यालय ने थार रेगिस्‍तान से लाए गए रेत पर अजमेर में ‘रेत मृदाकरण’ तकनीक से पहली बार गेहूँ की सफलतापूर्वक खेती की, जिससे रेगिस्‍तानी भूमि में खेती की संभावना बढ़ी है?
Which University successfully cultivated wheat for the first time using ‘sand soiling’ technique in Ajmer on sand brought from the Thar Desert, thereby increasing the possibility of farming in desert lands?

a. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
b. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
c. कोटा विश्वविद्यालय
d. कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर

Answer: a. राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय

– राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने थार रेगिस्‍तान की रेत पर पहली बार गेहूं उगाया।
– इसके लिए एक नई ‘रेत मृदाकरण’ (desert soilification) तकनीक अपनाई गई, जिसमें स्वदेशी जैविक समाधान (बायोफॉर्मुलेशन) का उपयोग किया गया।
– यह रिसर्च अजमेर में हुआ। यहां 300 वर्ग फुट क्षेत्र में थार रेगिस्‍तान जैसी परिस्थिति बनाई गई।
– जैसलमेर से थार रेगिस्‍तान की 100 टन रेत बिछाई गई।
– तब ‘रेत मृदाकरण’ तकनीक से पहली बार गेहूँ की सफलतापूर्वक खेती हुई।
– इसका उद्देश्य रेगिस्तान के फैलाव को रोकना है, जो अरावली पर्वतमाला के धीरे-धीरे नष्ट होने के कारण NCR की ओर बढ़ रहा है।
– यह प्रयोग भविष्य में बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

‘रेत मृदाकरण’ (desert soilification) तकनीक
– राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUoR) के कुछ वैज्ञानिकों ने रेगिस्तानी रेत को मिट्टी जैसी उपजाऊ ज़मीन में बदलने के दो खास चीज़ों का इस्तेमाल किया: –
1. बायोफॉर्मुलेशन (जैविक घोल) – यह एक देसी तकनीक है जिसमें सूक्ष्म जीवाणु और जैविक तत्व होते हैं।
2. पॉलिमर (एक तरह का जैविक जेल) – जो पानी को पकड़कर रखता है और रेत को बांधकर मिट्टी जैसा बनाता है।

– प्रयोगशाला में बाजरा, ग्वार और चना जैसे तीन फसलों के साथ तीन जैव-उपकरणों पर परीक्षण के बाद, अब इस वैज्ञानिक खोज को खेत स्तर पर गेहूं की खेती के लिए स्थानांतरित किया गया।

तकनीक की विशेषताएं
– दो चरणों में गेहूं-4079 (स्वदेशी किस्म) के बीज बोए गए।
– जैविक तकनीक (बायोफॉर्मुलेशन) के उपयोग से फसल को सिर्फ तीन बार सिंचाई की जरूरत पड़ी। आमतौर पर 5–6 बार सिंचाई की जरूरत होती है।
– जैव-रूपण ने रेत में पानी रोकने की क्षमता बढ़ाई, रेत के कणों को जोड़ा, और फसल की तनाव प्रतिरोधक क्षमता में सुधार किया।
– इस क्षेत्र परीक्षण में बाजरा, ग्वार गम और चना का भी परीक्षण किया गया, जहाँ शोधकर्ताओं को बायोफॉर्मूलेशन-संशोधित रेत में 54% अधिक उपज प्राप्त हुई।

————–21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf
3. भारत-इंडोनेशिया संयुक्त द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, ‘समुद्र शक्ति- 2025’ का आयोजन कहां किया गया?
Where was the India-Indonesia joint bilateral maritime exercise, ‘Samudra Shakti- 2025’ held?

a. जकार्ता
b. विशाखापत्तनम
c. कोच्चि
d. मेदान

Answer: b. विशाखापत्तनम

समुद्र शक्ति–2025
– आयोजन कब : 14 से 17 अक्टूबर 2025
– कहां : विशाखापत्तनम
– सेनांए : भारत-इंडोनेशिया की नौसेना
– मेजबानी : भारतीय नौसेना ने
– संस्‍करण : पांचवां
– अभ्यास में भाग लेने वाली इकाइयाँ: INS कवरत्ती (पूर्वी नौसेना कमान – ENC के पूर्वी बेड़े का पनडुब्बी रोधी कोर्वेट) और KRI जॉन लाइ (इंडोनेशिया नौसेना का कोर्वेट, जिसमें एक हेलीकॉप्टर है)।

क्‍या अभ्‍यास किया?
– हेलीकॉप्टर उड़ाने और उतारने का अभ्यास
– हवाई हमलों से रक्षा का अभ्यास
– हथियार चलाने का अभ्यास
– जहाज पर चढ़कर तलाशी लेने और कब्जा करने का अभ्यास (VBSS)

समुद्र शक्ति उद्देश्‍य
– ‘समुद्र शक्ति’ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय अभ्यास है जिसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ को मज़बूत करना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। – यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इंडोनेशिया
– यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश, जिसमें 17,000 से अधिक द्वीप हैं (जैसे जावा, सुमात्रा, बोर्नियो) और क्षेत्रफल लगभग 19 लाख वर्ग किमी।
– राजधानी : जकार्ता
– प्रेसिडेंट : प्रबोवो सुबियांटो
– मुद्रा : इंडोनेशियन रुफिया
– आबादी : 28.35 करोड़ (2024)

—————
4. भारत को किस कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का सदस्‍य चुना गया?
For which term India has been elected as a member of the United Nations Human Rights Council (UNHRC)?

a. 2025-26 के कार्यकाल
b. 2026-28 के कार्यकाल
c. 2026-29 के कार्यकाल
d. 2025-30 के कार्यकाल

Answer: b. 2026-28 के कार्यकाल (देश का सातवां कार्यकाल)

– भारत का तीन साल का कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा।
– भारत सात बार, 2006-2007, 2008-2010, 2012-2014, 2015-2017, 2019-2021 और 2022-2024, 2026-28 तक सदस्‍य चुना जा चुका है।
– सिर्फ तीन बार 2011, 2018 और 2025 में सदस्‍य नहीं था।

सीटें पांच क्षेत्रीय समूहों को इस प्रकार आवंटित की जाती हैं: – अफ्रीकी राज्य, 13 सीटें; एशिया-प्रशांत राज्य, 13 सीटें; पूर्वी यूरोपीय राज्य, 6 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्य, 8 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य, 7 सीटें।

चुने गए अन्‍य सदस्‍य
– यूएनएचआरसी ने कहा कि अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम 1 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने गए अन्य सदस्य हैं।

UNHRC : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
– यह यूनाइटेड नेशंस सिस्‍टम का एक इंटर-गवर्नमेंटल बॉडी (निकाय) है।
– UN के किस ऑर्गन का हिस्‍सा : UNGA
– जिम्‍मेदारी : दुनिया भर में मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण को मज़बूत करना।
– स्‍थापना वर्ष : 2006 (इसने मानवाधिकार पर पूर्व संयुक्त राष्ट्र आयोग का स्थान लिया था।)
– मुख्‍यालय : जेनेवा, स्‍वीट्जरलैंड
– सचिवालय का नाम : Office of the United Nations High Commissioner for Human Rights (OHCHR)
– कुल सदस्‍य देश : 47

—————21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf

5. दुनिया की सबसे ऊंची 14 चोटियों में से नौ पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही का नाम बताएं?
Name the first Indian mountaineer to climb nine of the world’s 14 highest peaks?

a. अर्जुन वाजपेयी
b. भरत थम्मिनेनी
c. बछेंद्री पाल
d. अंशु जमसेनपा

Answer: b. भरत थम्मिनेनी (36 वर्षीय)

– 14 अक्‍टूबर को उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की।
– NDTV न्‍यूज के अनुसार उन्‍होंने छठे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट चो ओयू (8188 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

मई 2017 में माउंट एवरेस्ट, सितंबर 2018 में माउंट मनास्लू, मई 2019 में माउंट ल्होत्से, मार्च 2022 में माउंट अन्नपूर्णा, अप्रैल 2022 में माउंट कंचनजंगा, मई 2023 में माउंट मकालू, अक्टूबर 2024 में माउंट शीशपंगमा और अप्रैल 2025 में माउंट धौलागिरी पर चढ़ाई की थी – ये सभी 8,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियां हैं।
शेष शीर्ष चोटियों में से पांच – माउंट के2, नंगा पर्वत, गशेरब्रुम I और II तथा ब्रॉड पीक – पाकिस्तान में हैं और वर्तमान में भारतीय पर्वतारोहियों के लिए वर्जित हैं।

भारतीय पर्वतारोही ने अब तक कई ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई की है।
– मई 2017 में माउंट एवरेस्ट
– सितंबर 2018 में माउंट मनास्लू
– मई 2019 में माउंट ल्होत्से
– मार्च 2022 में माउंट अन्नपूर्णा
– अप्रैल 2022 में माउंट कंचनजंगा
– मई 2023 में माउंट मकालू
– अक्टूबर 2024 में माउंट शीशपंगमा
– अप्रैल 2025 में माउंट धौलागिरी
– अक्‍टूबर 2025 में माउंट चो ओयू
नोट : ये सभी पहाड़ 8,000 मीटर से ऊँचे हैं।

बाकी की पाँच ऊँची चोटियाँ —
– माउंट के2
– नंगा पर्वत
– गशेरब्रुम I
– गशेरब्रुम II
– ब्रॉड पीक — पाकिस्तान में हैं।
– इन पर भारतीय पर्वतारोही फिलहाल नहीं चढ़ सकते, क्योंकि वहाँ जाना मना है।

अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न
Q. सबसे ज्‍यादा 31वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले एवरेस्‍ट मैन कौन हैं?
Ans – कामी रीता शेरपा

Q. सभी सात महाद्वीपों पर चढ़ने वाला सबसे कम उम्र का भारतीय पर्वतारोही कौन हैं?
Ans – विश्‍वनाथ कार्तिकेय पदकांति (16 वर्ष) [वह हैदराबाद से हैं।

—————21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf
6. किस राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री रवि नाइक का निधन 15 अक्‍टूबर 2025 को हो गया?
Former Chief Minister of which state Ravi Naik passed away on 15 October 2025?

a. महाराष्‍ट्र
b. गोवा
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश

Answer: b. गोवा

– इनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ।
– वे 79 वर्षीय थे।
– उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक बहू और तीन पोते-पोतियाँ हैं।

कितनी बार विधायक चुने गए?
1. वर्ष 1984 – पहली बार पोंडा विधानसभा क्षेत्र से, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के टिकट पर जीत
2. वर्ष 1989 – मरकाइम विधानसभा क्षेत्र से, MGP के ही टिकट पर चुने गए
3. वर्ष 1999 – कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पोंडा से निर्वाचित
4. वर्ष 2002 – कांग्रेस के टिकट पर फिर से पोंडा से चुनाव जीते
5. वर्ष 2007 – एक बार फिर कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पोंडा से विजयी
6. वर्ष 2017 – कांग्रेस के ही टिकट पर पोंडा से चुनाव जीते
7. वर्ष 2022 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में पोंडा से विधायक बने
– कुल मिलाकर, वे 7 बार विधायक चुने गए।

नोट : वर्ष 1998 – उत्तर गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में सांसद (Lok Sabha MP) चुने गए

मुख्यमंत्री पद का कार्यकाल:
– जनवरी 1991 से मई 1993 तक पहली बार मुख्यमंत्री बने। जब उन्होंने प्रगतिशील लोकतांत्रिक मोर्चा (Progressive Democratic Front) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया
– 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 1994 (सिर्फ 6 दिन) तक वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। यह गोवा के इतिहास में सबसे छोटा मुख्यमंत्री कार्यकाल है।

—————
7. अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for the Eradication of Poverty celebrated?

a. 16 अक्टूबर
b. 17 अक्टूबर
c. 18 अक्टूबर
d. 19 अक्टूबर

Answer: b. 17 अक्टूबर

वर्ष 2024 की थीम
– सामाजिक और संस्थागत दुर्व्यवहार को समाप्त करना, न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और समावेशी समाज के लिए मिलकर कार्य करना
– Ending Social and Institutional Maltreatment Acting together for just, peaceful and inclusive societies

– इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में, विशेष रूप से विकासशील देशों में गरीबी और गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा घोषित किया।

—————
8. नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) का स्थापना दिवस (NSG Raising Day) कब मनाया जाता है?
When is the Raising Day of National Security Guards (NSG) celebrated?

a. 15 अक्टूबर
b. 16 अक्टूबर
c. 17 अक्टूबर
d. 18 अक्टूबर

Answer: b. 16 अक्टूबर

– नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) का स्थापना दिवस (NSG Raising Day) 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
– NSG Commando Force को 16 अक्टूबर 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय बनाया गया था।

—————
9. भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति में भागीदारी दर (LFPR) 2023-24 में बढ़कर कितना हो गया?
The female labour force participation rate (LFPR) in India has increased to what in 2023-24?

a. 23.3%
b. 31.2%
c. 40.5%
d. 41.7%

Answer: d. 41.7%

– भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति में भागीदारी दर (LFPR – Labour Force Participation Rate) एक महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक संकेतक है जो संकेत देता है कि आर्थिक विकास कितनी समावेशी है।
– सरकार (PIB) ने अक्‍टूबर 2025 में जारी प्रेस विज्ञप्ति “Building Inclusive Workplaces — Empowering Women for a Viksit Bharat” में इससे संबंधित डेटा जारी किया है।
– आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS – Periodic Labour Force Survey) (2023-24) के अनुसार, LFPR 2011-12 में 31.2% से घटकर 2017-18 में 23.3% हो गया, जो श्रम बाजार से महिलाओं की वापसी की अवधि को दर्शाता है।
– हालाँकि, 2023-24 में यह तेजी से बढ़कर 41.7% हो गया , जो आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की नए सिरे से भागीदारी का संकेत देता है।
– यह सुधार सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सशक्तीकरण और सामाजिक नीति में बदलाव का द्योतक है।
– हालाँकि यह लैंगिक समानता के लिए आशाजनक प्रतीत होता है, लेकिन गहराई से देखने पर महिलाओं के लिए रोज़गार की गुणवत्ता, वेतन और क्षेत्रीय वितरण में लगातार चुनौतियाँ सामने आती हैं।

ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी से हुई वृद्धि
– FLFPR में वृद्धि मुख्यतः ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित है , न कि शहरी भागीदारी द्वारा।
– ग्रामीण संकट, मुद्रास्फीति और घरेलू आय को बढ़ाने की आवश्यकता ने अधिक महिलाओं को कार्य-संबंधी गतिविधियों में संलग्न होने के लिए बाध्य किया है।
– हालांकि, ये जरूरी नहीं कि औपचारिक या भुगतान वाली नौकरियां हों, इस वृद्धि का अधिकांश हिस्सा अवैतनिक या स्व-रोजगार भूमिकाओं के कारण है।

विविधीकरण के बजाय कृषि की ओर वापसी
– संरचनात्मक परिवर्तन की अपेक्षाओं के विपरीत, महिलाएं कृषि से बाहर नहीं बल्कि वापस कृषि की ओर बढ़ रही हैं।
– कृषि में ग्रामीण महिलाओं की हिस्सेदारी 2018-19 में 71.1% से बढ़कर 2023-24 में 76.9% हो गई , जबकि औद्योगिक और सेवा क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति में गिरावट आई।
– यह विपरीत संरचनात्मक बदलाव को दर्शाता है, जो अक्सर महिलाओं के लिए सीमित गैर-कृषि अवसरों से जुड़ा होता है।

अवैतनिक और स्व-रोजगार में वृद्धि:
– महिलाओं की भागीदारी मुख्य रूप से अवैतनिक पारिवारिक श्रम और स्वयं के खाते वाले कार्यों में बढ़ी है , न कि वेतन या मजदूरी वाले रोजगार में।
– 2017-18 और 2023-24 के बीच , “घरेलू कर्तव्यों” की रिपोर्ट करने वाली महिलाओं की संख्या 57.8% से घटकर 35.7% हो गई , लेकिन “घरेलू उद्यमों में सहायक” 9.1% से बढ़कर 19.6% हो गई , और “स्वयं खाता श्रमिक और नियोक्ता” 4.5% से बढ़कर 14.6% हो गई ।
– इस प्रकार, इस वृद्धि का अधिकांश हिस्सा अवैतनिक घरेलू कार्य से अवैतनिक या कम वेतन वाले स्व-रोजगार की ओर बदलाव को दर्शाता है ।
– इससे यह संकेत मिलता है कि बढ़ी हुई भागीदारी से आय सुरक्षा या नौकरी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है ।
इसलिए, भागीदारी में वृद्धि वास्तविक आर्थिक समावेशन के बजाय आर्थिक संकट को दर्शाती है ।

नोट – – भारत में महिला श्रमबल में बढ़ती भागीदारी , सशक्तीकरण को नहीं, बल्कि लचीलेपन को दर्शाती है। सच्ची प्रगति इस मात्रात्मक वृद्धि को गुणवत्तापूर्ण रोज़गार, उचित वेतन और अवसरों तक समान पहुँच में बदलने में निहित है। इस परिवर्तन को प्राप्त करना सतत विकास लक्ष्य 5: लैंगिक समानता का मूल है , जो आर्थिक जीवन में महिलाओं की पूर्ण और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करता है।

—————–
10. मां से बच्चे में तीन गंभीर रोगों (HIV, HBV, Syphilis) का संक्रमण रोकने वाला पहला देश कौन बना?
Which country became the first country to prevent the transmission of three serious diseases (HIV, HBV, Syphilis) from mother to child?

a. भारत
b. जापान
c. मालदीव
d. इंडोनेशिया

Answer: c. मालदीव

– मालदीव दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने मां से बच्चे में संक्रमण (MTCT) के माध्यम से एचआईवी (HIV), हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) और सिफिलिस (Syphilis) — इन तीनों बीमारियों के “ट्रिपल एलिमिनेशन” का लक्ष्य प्राप्त किया है।
– यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अक्टूबर 2025 में की।

ट्रिपल एलिमिनेशन का मतलब : मां से बच्चे में संक्रमण (Vertical Transmission) को रोकने में सतत और सफल उपलब्धि
1) एचआईवी (HIV): एड्स (AIDS) का कारण बनने वाला वायरस
2) हेपेटाइटिस बी (HBV): जिगर को प्रभावित करने वाला वायरल संक्रमण
3) सिफिलिस (Syphilis): एक जीवाणुजनित यौन संचारित संक्रमण, जो बिना इलाज के भ्रूण में गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है

WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने मालदीव की नेतृत्व क्षमता और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति समर्पण की सराहना की।

मालदीव
– राजधानी : माले
– राष्‍ट्रपति : मोहम्मद मुइज़्ज़ू
– मुद्रा – मालदीवियन रूफिया

other link 21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf
other link 21 october 2025 current Affairs in hindi ddownlod pdf
  • 18 october current affairs in hindi 2025 [PDF] click here

    5 october current affairs in hindi 2025 [PDF] click here

  • Delhi police form fill 21 oct last date apply now click here  

  •  

    21 october current affairs in hindi 2025 [PDF]